लाइव न्यूज़ :

नेपाल के प्रधानमंत्री ओली ने पार्टी बैठक में ‘प्रचंड’ के आरोपों को खारिज किया

By भाषा | Updated: November 28, 2020 19:57 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 28 नवम्बर नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने शनिवार को नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के नेता पुष्प कमल दहल ‘‘प्रचंड’’ के उन आरोपों को खारिज कर दिया कि वह पार्टी से परामर्श किए बिना सरकार चला रहे हैं। उन्होंने इसके बजाय अपने प्रतिद्वंद्वी को पार्टी के मामलों को संभालने में असहयोग करने के लिए जिम्मेदार ठहराया।

देश में सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीएन) की बहुप्रतीक्षित केंद्रीय सचिवालय की बैठक में शनिवार को प्रधानमंत्री ओली ने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष ‘‘प्रचंड’’ द्वारा लगाये गये आरोपों के जवाब में 38 पृष्ठ का एक अलग राजनीतिक दस्तावेज सौंपा।

ओली 18 नवंबर को सचिवालय की बैठक में पेश किए गए 19-पृष्ठ के राजनीतिक पत्र में ‘‘प्रचंड’’ द्वारा उनके खिलाफ लगाये गये आरोपों का जवाब दे रहे थे।

अपनी रिपोर्ट में प्रचंड ने ओली पर पार्टी से सलाह किये बगैर सरकार चलाने का आरोप लगाया था।

पार्टी की स्थायी समिति के एक वरिष्ठ सदस्य ने बताया कि प्रधानमंत्री ओली ने ‘‘प्रचंड’’ द्वारा उनके खिलाफ लगाये गये आरोपों को खारिज किया और अलग से एक रिपोर्ट सौंपी।

ओली ने अपनी रिपोर्ट में अध्यक्ष ‘‘प्रचंड’’ पर पार्टी मामलों को संभालने में असहयोग का आरोप लगाया।

पार्टी के प्रवक्ता नारायण काजी श्रेष्ठ के अनुसार प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास पर यह बैठक हुई। अगली बैठक काठमांडू के बाहरी क्षेत्र धुंबराही में पार्टी मुख्यालय पर एक दिसम्बर को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?