लाइव न्यूज़ :

नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने लगवाया ‘कोविशील्ड’ टीका

By भाषा | Updated: March 7, 2021 20:52 IST

Open in App

काठमांडू, सात मार्च नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने रविवार को भारत द्वारा निर्मित कोविड-19 रोधी ‘कोविशील्ड’ टीके की खुराक ली।

नेपाल में टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की जा रही है।

69 वषीर्य ओली और उनकी पत्नी राधिका शाक्य ने रविवार की सुबह त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल में कोविशील्ड टीका लगवाया।

यह टीका ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और फार्मा कंपनी एस्ट्राजेनेका ने मिलकर विकसित किया है और भारत स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया इसका उत्पादन कर रही है।

ओली के निजी चिकित्सक डॉ. दिब्या सिंह शाह ने कहा कि नए टीका दिशानिर्देशों के अनुसार किडनी प्रत्यारोपण के तीन महीने बाद कोविड-19 टीके को लगाया जाना चाहिए।

शाह ने द काठमांडू पोस्ट को बताया, "(बाद में) जोखिम और फायदों का मूल्यांकन करते हुए, यह निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री को टीका लगवाना चाहिए।"

पिछले साल मार्च में ओली की किडनी प्रत्यारोपण की दूसरी सर्जरी हुई थी।

टीका लेने के बाद ओली ने देश के वरिष्ठ नागरिकों से टीका लगवाने का आग्रह किया और कहा कि यह सुरक्षित है तथा इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है।

वित्त मंत्री विष्णु पौडेल, स्वास्थ्य मंत्री हृदयेश त्रिपाठी तथा विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली ने भी रविवार को टीका लगवाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला