लाइव न्यूज़ :

नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया, 17 मंत्रियों को शामिल किया गया

By भाषा | Updated: October 8, 2021 19:24 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, आठ अक्टूबर पदभार ग्रहण करने के तीन महीने बाद नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए 17 मंत्रियों और दो केंद्रीय राज्य मंत्रियों को शामिल किया। इसके साथ ही सरकार में मंत्रियों की संख्या बढ़कर 25 हो गई जिसमें 22 मंत्री और तीन राज्य मंत्री शामिल हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री और एक राज्य मंत्री को मिलाकर मंत्रिमंडल में केवल छह सदस्य थे। प्रधानमंत्री देउबा पांच दलीय सत्तारूढ़ गठबंधन के बीच सत्ता साझेदारी को लेकर लंबे समय से जारी खींचतान के चलते मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं कर पा रहे थे। वह स्वयं 17 मंत्रालयों का प्रभार संभाल रहे थे।

मंत्रिमंडल में नवगठित नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी- एकीकृत समाजवादी से पांच मंत्री बनाए गए हैं जबकि जनता सोशलिस्ट पार्टी से चार मंत्री और एक राज्य मंत्री बनाया गया है। इसी तरह, पुष्प कमल दहल के नेतृत्व वाली नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी- माओवादी केंद्र से पांच मंत्री और एक राज्य मंत्री को शामिल किया गया है। वहीं, मंत्रिमंडल में देउबा के नेतृत्व वाली नेपाली कांग्रेस के आठ मंत्री और एक राज्य मंत्री हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL Auction 2026: विराट कोहली के साथ जुगलबंदी करेंगे वेंकटेश अय्यर, 7 करोड़ में बिके, रोहित शर्मा के साथ पारी शुरू करेंगे क्विंटन डी कॉक

क्रिकेटIPL 2026 Auction: नीलामी में 25.2 करोड़ रुपये में बिकने के बावजूद कैमरन ग्रीन को मिलेंगे ₹18 करोड़, जानें क्यों?

क्रिकेटIPL Auction 2026: कैमरन ग्रीन को केकेआर ने ₹25.20 करोड़ में खरीदा, IPL ऑक्शन के इतिहास में तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी

क्रिकेटIPL Auction 2026: 2 करोड़ में बिके डेविड मिलर, दिल्ली कैपिटल्स में मचाएंगे धमाल, पृथ्वी शॉ, कॉनवे, जेक फ्रेजर और सरफराज खान अनसोल्ड

क्रिकेटIPL 2026 Auction Budgets: केकेआर ₹64 करोड़ के पर्स के साथ होगी हावी, MI के पास सबसे कम ₹2.5 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुद ड्राइव कर प्रधानमंत्री मोदी को जॉर्डन संग्रहालय ले गए प्रिंस अल हुसैन बिन अब्दुल्ला द्वितीय, वीडियो

विश्वMexico: प्राइवेट प्लेन दुर्घटनाग्रस्त, 7 लोगों की मौत; लैंडिंग की कोशिश के समय हादसा

विश्वऑस्ट्रेलियाई सरकार ने चेतावनियों की अनदेखी की !

विश्वChile New President: 35 वर्षों के बाद दक्षिणपंथी सरकार?, जोस एंतोनियो कास्ट ने कम्युनिस्ट उम्मीदवार जेनेट जारा को हराया

विश्वसिडनी बॉन्डी बीच हनुक्का उत्सवः पिता-पुत्र ने 15 लोगों की ली जान, मृतकों की उम्र 10 से 87 वर्ष के बीच, 50 वर्षीय हमलावर पिता ढेर और 24 वर्षीय बेटा घायल