लाइव न्यूज़ :

जनरल बिपिन रावत की मृत्यु पर नेपाल के प्रधानमंत्री, सेना प्रमुख ने दुख जताया

By भाषा | Updated: December 9, 2021 16:27 IST

Open in App

काठमांडू, नौ दिसंबर नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने भारत के पहले प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु पर दुख जताया और भारत सरकार व शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई।

देउबा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी तथा कई अन्य रक्षा अधिकारियों की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु से काफी दुख हुआ है। शोक संतप्त परिवार और भारतीय शस्त्र सेनाओं के प्रति मेरी संवदेना है।’’

भारतीय वायुसेना के एमआई-17वी5 हेलीकॉप्टर के बुधवार को तमिलनाडु के कुन्नूर में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उसमें सवार रावत, उनकी पत्नी और 11 अन्य सैन्यकर्मियों की मृत्यु हो गई।

जनरल रावत को नेपाल का सच्चा मित्र बताते हुए नेपाल की सेना के प्रमुख जनरल प्रभु राम शर्मा ने कहा कि इस दुखद घटना से वह स्तब्ध हैं और संवदेना जताने के लिए बुधवार की शाम को जनरल रावत के परिवार को फोन किया। यह जानकारी नेपाल की सेना की तरफ से जारी बयान में दी गई है।

जनरल रावत का नेपाल के साथ नजदीकी एवं सौहार्दपूर्ण संबंध था।

राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने 29 मार्च 2017 को उन्हें नेपाल की सेना के मानद जनरल पद से नवाजा था। उसके अगले वर्ष उन्होंने नेपाल सेना दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में काठमांडू का दौरा किया था। नेपाल सेना के वरिष्ठ जनरल बालकृष्ण कार्की नयी दिल्ली में जनरल रावत के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला