लाइव न्यूज़ :

नेपाल का पशुपतिनाथ मंदिर करीब पांच महीने बाद खुला

By भाषा | Updated: September 10, 2021 21:18 IST

Open in App

(शिरीष बी़ प्रधान)

काठमांडू, दस सितंबर नेपाल का पशुपतिनाथ मंदिर करीब पांच महीने बाद शुक्रवार को श्रद्धालुओं के लिए फिर से खुला। देश में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में कमी आने के बाद पांचवीं सदी के इस पवित्र हिंदू मंदिर को फिर से खोला गया है।

पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल में सबसे बड़ा मंदिर परिसर है। यह बागमती नदी के दोनों तरफ है जहां नेपाल और भारत से रोजाना हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।

कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बाद इसे 23 अप्रैल को बंद कर दिया गया था।

मंदिर के पदाधिकारियों के अनुसार, पहले दिन सुबह से ही पूजा करने के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे।

उन्होंने बताया कि चूंकि कोविड-19 संक्रमण का खतरा अभी पूरी तरह नहीं टला है इसलिए मंदिर को दोपहर एक बजे तक खुला रखा गया।

पशुपति क्षेत्र विकास न्यास के प्रशासनिक अधिकारी रेवती रमन अधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं से मास्क पहनने और हैंड सेनेटाइजर का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया।

उन्होंने कहा कि एक बार में केवल 25 श्रद्धालुओं को शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मंदिर में प्रवेश करने की इजाजत दी जाएगी।

चार महीने से अधिक समय तक मंदिर बंद रहने के कारण अधिकारियों ने क्षमा पूजा का आयोजन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला