लाइव न्यूज़ :

नेपाल के विपक्षी दलों ने प्रतिनिधि सभा बहाल करने का अनुरोध करते हुए याचिका दाखिल की

By भाषा | Updated: May 24, 2021 21:09 IST

Open in App

काठमांडू, 24 मई नेपाल के विपक्षी गठबंधन ने प्रतिनिधि सभा को बहाल करने और नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शेर बहादुर देउबा को प्रधानमंत्री नियुक्त करने का अनुरोध करते हुए सोमवार को उच्चतम न्यायालय में रिट याचिका दाखिल की है।

प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली की सिफारिशों पर राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी द्वारा सदन को भंग करने के आदेश के दो दिन बाद गठबंधन के नेताओं ने उच्चतम न्यायालय का रुख किया है। ओली की सरकार 10 मई को सदन में विश्वास मत में हारने के बाद अल्पमत में आ गई थी।

रिट याचिका में याचिकाकर्ताओं ने मांग की है कि नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा को संविधान के अनुच्छेद 76 (5) के अनुसार कानून सम्मत तरीके से नेपाल का प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए।

विपक्षी गठबंधन के नेताओं ने नवंबर में चुनाव कराने की घोषणा को रद्द करने, महामारी के बीच चुनाव से संबंधित कार्यक्रमों को रोकने तथा संविधान के प्रावधान के अनुरूप बजट प्रस्तुत करने के लिहाज से सदन की बैठक बुलाने के लिए आदेश जारी करने की मांगें भी की हैं।

याचिकाकर्ताओं ने कहा कि संसद को भंग करने का फैसला ‘असंवैधानिक’ है क्योंकि नेपाल के संविधान के अनुच्छेद 76 (5) के मुताबिक नयी सरकार के गठन के लिए मौके हैं।

‘काठमांडू पोस्ट’ के मुताबिक भंग प्रतिनिधि सभा के 146 सदस्यों ने याचिका पर दस्तखत किए हैं। इनमें नेपाली कांग्रेस के 61, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (माओइस्ट सेंटर) के 49, सीपीएन-यूएमएल के माधव नेपाल धड़े के 23 जनता समाजवादी पार्टी के 12 सदस्यों तथा राष्ट्रीय जनमोर्चा नेपाल के एक सदस्य ने हस्ताक्षर किए हैं।

अदालत के एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि 146 सांसदों ने याचिका दाखिल की है।

विपक्षी दलों के पूर्व सांसद रविवार और सोमवार को सिंह दरबार में जमा हुए तथा उन्होंने प्रधानमंत्री पद के लिए देउबा के दावे के समर्थन में अपने हस्ताक्षर सौंपे।

देउबा ने शुक्रवार को 149 सांसदों का समर्थन होने की बात कही थी और सरकार बनाने का दावा पेश किया था।

राष्ट्रपति भंडारी ने प्रधानमंत्री ओली की सिफारिश पर शनिवार को पांच महीने में दूसरी बार 275 सदस्यीय सदन को भंग कर दिया था तथा 12 और 19 नवंबर को मध्यावधि चुनाव की घोषणा की।

उन्होंने प्रधानमंत्री ओली और विपक्षी गठबंधन के सरकार बनाने के दावों को खारिज कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा