लाइव न्यूज़ :

नेपाल के ऐतिहासिक पशुपतिनाथ मंदिर को नौ महीने बाद श्रद्धालुओं के लिये खोला गया

By भाषा | Updated: December 16, 2020 20:32 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 16 दिसंबर नेपाल में पांचवीं सदी के पवित्र पशुपतिनाथ मंदिर को कोविड-19 महामारी के चलते नौ महीने बंद रहने के बाद बुधवार को श्रद्धालुओं के लिये खोल दिया गया।

पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल का सबसे बड़ा मंदिर है। यह बागमती नदी के किनारे स्थित है। नेपाल और भारत से हजारों लोग रोजाना इसके दर्शन के लिये आते हैं।

नेपाल सरकार ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये मार्च में लॉकडाउन लागू किया था। तब से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर पाबंदी लगी थी।

पशुपति मंदिर एरिया ट्रस्ट के प्रमुख प्रदीप ढकाल ने कहा कि काठमांडू के बाहरी इलाके में स्थित मंदिर को फिर से खोलने के लिये विशेष सुरक्षा प्रबंध किये गए हैं।

बुधवार को सैंकड़ों श्रद्धालु शिव मंदिर में प्रवेश के लिये इसके दक्षिणी द्वार पर कतारबद्ध नजर आए।

मंदिर में प्रवेश के दौरान श्रद्धालुओं लिये मास्क पहनना और हाथों को सैनिटाइज करना अनिवार्य है। इसके बाद उन्हें एक कक्ष से गुजरना होगा जहां, तापमान मापने वाले स्वचालित कैमरे लगे हुए हैं। मुख्य मंदिर परिसर में प्रवेश से पहले श्रद्धालुओं को तरल साबुन से अपने हाथ धोने होंगे।

ढकाल ने कहा कि श्रद्धालुओं को सभी स्वास्थ्य सुरक्षा नियमों का पालन करने के बाद मंदिर में प्रार्थना की अनुमति दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्व अधिक खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो