लाइव न्यूज़ :

सरकार से सांठगांठ के आरोपों पर नेपाल के प्रधान न्यायाधीश का इस्तीफा देने से इनकार

By भाषा | Updated: October 27, 2021 17:29 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 27 अक्टूबर नेपाल के उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश चोलेंद्र शमशेर राणा के पद से इस्तीफा देने से इनकार करने पर एक न्यायिक संकट पैदा हो गया है।

दरअसल, उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने एक करीबी रिश्तेदार को शेर बहादुर देउबा नीत मंत्रिमंडल का सदस्य बनाने में मदद की।

उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों के एक वर्ग ने प्रधान न्यायाधीश राणा के इस्तीफे की मांग की है, जबकि कुछ अधिवक्ताओं ने शीर्ष न्यायालय का बहिष्कार करने का फैसला किया है।

शीर्ष न्यायालय के 15 न्यायाधीशों के साथ एक बैठक के दौरान राणा ने कहा कि वह महज इसलिए इस्तीफा नहीं देंगे कि शीर्ष पद से उनके इस्तीफे के लिए सड़कों पर और मीडिया में आवाज उठ रही है।

न्यायालय के प्रवक्ता बाबूराम दहल ने कहा, ‘‘राणा ने न्यायाधीशों से कहा है कि वह इसके बजाय संवैधानिक कार्यवाही का सामना करेंगे लेकिन पद से इस्तीफा नहीं देंगे।’’

अधिवक्ताओं के एक वर्ग द्वारा शीर्ष न्यायालय का बहिष्कार करने का फैसला किये जाने और न्यायाधीशों के बैठकों में व्यस्त रहने के चलते अदालती कामकाज प्रभावित हुआ है, जबकि हजारों मामले लंबित हैं।

नेपाल बार एसोसिएशन ने राणा के स्वेच्छा से इस्तीफा नहीं देने पर राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

हालांकि, दहल ने कहा कि कुछ न्यायाधीशों ने बुधवार से अपने काम पर लौटना शुरू कर दिया है।

संवैधानिक प्रावधान के मुताबिक, प्रतिनिधि सभा के 25 प्रतिशत सांसद प्रधान न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव ला सकते हैं और उन्हें पद से हटाने के लिए सांसदों के दो तिहाई वोट की जरूरत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब