लाइव न्यूज़ :

नेपाली पर्वतारोहियों की टीम ने सर्दियों में दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी फतह कर रचा इतिहास

By भाषा | Updated: January 16, 2021 22:22 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 16 जनवरी (एपी) नेपाली पर्वतारोहियों की एक टीम ने सर्दियों के मौसम में दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी ‘के 2’ को फतह कर शनिवार को इतिहास रच दिया। स्थानीय अप्लाइन क्लब के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह पर्वत चोटी हिमालय पवर्तमाला के पाकिस्तान में पड़ने वाले हिस्से में स्थित है। इसकी ऊंचाई 8,611 मीटर (28,251 फुट) है। दुनिया की सर्वोच्च पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट के बाद ‘के 2’ दूसूरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी है।

पाकिस्तान के अलपाइन क्लब के सचिव के. हैदरी ने बताया कि 10 नेपाली शेरपाओं की एक टीम शाम करीब पांच बजे शिखर (के 2) पर पहुंची।

सर्दियों में ‘के 2’ पर 200 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक की रफ्तार से हवाएं चलती हैं और तापमान शून्य से 60 डिग्री सेल्सियस नीचे चला जाता है।

हैदरी ने बताया कि सर्दियों में इससे पहले यह कामयाबी किसी ने नहीं हासिल की थी।

उन्होंने बताया कि करीब एक महीने पहले पर्वतारोहियों की चार अंतरराष्ट्रीय टीमें के 2 पर जाने के लिए आई थी।

हैदरी ने बताया कि इन टीमों में से नेपाल की 10 सदस्यीय टीम को ‘के 2’ फतह करने में सफलता मिली।

साल 1988 में पहली बार सर्दियो में ‘के 2’ पर पहुंचने की कोशिश की गई थी। यह पाक की चीन की सीमा से लगे काराकोरम रेंज में स्थित है।

हैदरी ने बताया कि कोई भी पर्वतारोही अब से पहले 7,750 मीटर से ऊपर नहीं जा सका था, लेकिन शनिवार को साफ मौसम ने नेपाली टीम ने कामयाबी दिलाने में एक अहम भूमिका निभाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें