लाइव न्यूज़ :

भारत यात्रा पर आएगा नेपाली कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

By भाषा | Updated: October 7, 2021 12:46 IST

Open in App

(शीरिष बी प्रधान)

काठमांडू, सात अक्टूबर सत्तारूढ़ नेपाली कांग्रेस का एक तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भारत की चार दिवसीय यात्रा पर जाएगा। इस दौरान शिष्टमंडल का विदेश मंत्री एस जयशंकर और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नेताओं से मिलने का कार्यक्रम है।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पूर्व विदेश मंत्री और नेपाली कांग्रेस के उप महासचिव प्रकाश शरण महत करेंगे।

उनके साथ नेपाली कांग्रेस के नेता उदय शमशेर राणा और अजय चौरसिया भी होंगे।

भाजपा के विदेश विभाग के प्रमुख विजय चौथाईवाले के निमंत्रण पर प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को भारत की यात्रा करेगा।

चौथाईवाले ने पिछले महीने काठमांडू की यात्रा की थी।

यात्रा के दौरान, नेपाली कांग्रेस की टीम जयशंकर, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य लोगों से मुलाकात करेगी।

महत ने पीटीआई-भाषा को बताया कि यात्रा का उद्देश्य नेपाली कांग्रेस और भाजपा के बीच पार्टी से पार्टी के संबंध मजबूत करना ह।

उन्होंने कहा कि इससे हमें एक-दूसरे को समझने में मदद मिलेगी और साथ ही हम बैठक के दौरान अपने विचार रखेंगे।

महत ने कहा, "दोनों देशों के सत्तारूढ़ दलों के नेताओं के बीच बैठक सरकार के विचारों को भी प्रतिबिंबित करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

ज़रा हटके14 अप्रैल को 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट, मप्र गृह विभाग का बड़ा निर्णय

क्राइम अलर्टकश्मीर पुलिस को कामयाबी, 16 साल से टेरर नेटवर्क चला रहे 2 पाकिस्तानी सहित 5 अरेस्ट, श्रीनगर के रहने वाले नकीब भट, आदिल राशिद और गुलाम मोहम्मद खिलाते थे खाना?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल