लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ओली की सरकार को हटाने के लिए नेपाली कांग्रेस ने सीपीएन-एमसी, जेएसपी से वार्ता शुरू की

By भाषा | Updated: April 9, 2021 23:19 IST

Open in App

काठमांडू, नौ अप्रैल नेपाल की मुख्य विपक्षी पार्टी नेपाली कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली को पद से हटाने और सरकार के गठन के लिए सीपीएन-माओइस्ट सेंटर और जनता समाजवादी पार्टी (जेएसपी) के नेताओं के साथ वार्ता शुरू की है।

‘माय रिपब्लिका’ अखबार के मुताबिक नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा के आवास पर तीनों दलों की बैठक ‘‘सकारात्मक’’ रही।

नेपाली कांग्रेस की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति ने पिछले सप्ताह पार्टी के नेतृत्व में नयी सरकार बनाने के लिए पहल करने का फैसला किया और प्रधानमंत्री ओली से पद छोड़ने और नयी सरकार के गठन का रास्ता प्रशस्त करने की अनुमति देने को कहा।

नेपाली कांग्रेस के नेता प्रकाश मान सिंह ने बताया कि अगर ओली ने इस्तीफा नहीं दिया तो नेपाली कांग्रेस प्रतिनिधि सभा में उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करेगी और पार्टी के नेतृत्व के तहत नयी सरकार के गठन के लिए पहल करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल