लाइव न्यूज़ :

नेपाली पर्वतारोहियों ने दूसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी फतह कर रचा इतिहास

By भाषा | Updated: January 17, 2021 22:44 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 17 जनवरी पाकिस्तान ने सर्दियों के मौसम में दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी ‘के 2’ को फतह कर इतिहास रचने वाले 10 नेपाली पर्वतारोहियों की एक टीम को रविवार को बधाई दी।

यह पर्वत चोटी दुनिया की सबसे खतरनाक है और इसके शिखर पर पहुंचना बहुत ही चुनौतीपूर्ण है। यह पर्वत चोटी हिमालय पवर्तमाला की काराकोरम श्रृंखला के गिलगित-बाल्टिस्तान की ओर स्थित है। यह 8,000 मीटर से अधिक ऊंची एकमात्र पर्वत चोटी है, जिस पर सर्दियों के मौसम में अब तक नहीं पहुंचा जा सका था।

नेपाली पर्वतारोहियों की टीम ने शनिवार को ‘के2’ को फतह कर इतिहास रचा।

इसकी ऊंचाई 8,611 मीटर (28,251 फुट) है। दुनिया की सर्वोच्च पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट के बाद ‘के 2’ दूसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी है।

विभिन्न टीमों से संबद्ध पर्वतारोहियों के बीच सहयोगी कोशिशों के परिणामस्वरूप यह उपलब्धि हासिल की जा सकी।

टीम में शामिल निर्मल पुरजा ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘असंभव संभव हो गया--मानवता के लिए इतिहास रचा गया, नेपाल के लिए इतिहास रचा गया।’’

विदेश कार्यालय प्रवक्ता जाहिद हाफिज चौधरी ने पर्वत चोटी से पर्वतारोहियों की सुरक्षति वापसी की कामना की।

इस पर्वत चोटी को फतह करने की कोशिश में अब तक 86 पर्वतारोही जान गंवा चुके हैं।

इस पर्वत चोटी पर सर्दियों में ‘के 2’ पर 200 किलोमीटर प्रतिघंटा से अधिक की रफ्तार से हवाएं चलती हैं और तापमान शून्य से 60 डिग्री सेल्सियस नीचे चला जाता है।

हैदरी ने बताया कि सर्दियों में इससे पहले यह कामयाबी किसी ने नहीं हासिल की थी।

उन्होंने बताया कि करीब एक महीने पहले पर्वतारोहियों की चार अंतरराष्ट्रीय टीमें के 2 पर जाने के लिए आई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला