लाइव न्यूज़ :

चीनी अखबार को नेपाली राजदूत ने दिया इंटरव्यू, भारत पर लगाए ये गंभीर और झूठे आरोप

By अनुराग आनंद | Updated: September 29, 2020 19:12 IST

नेपाल के राजदूत महेंद्र बहादुर पांडे के इस रवैये का उनके देश में ही कई सारे विदेश मामलों के जानकारों ने आलोचना की है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत सरकार ने नेपाल को लेकर किसी भी तरह का आक्रमक बयान नहीं दिया है।इसके बावजूद नेपाल सरकार व सेना भारत के खिलाफ उकसावे की कार्रवाई कर रहे हैं और साथ ही बयान भी दे रहे हैं।नेपाली राजदूत ने सभी प्रोटोकॉल को तोड़ते हुए भारत के खिलाफ जो बयान दिया है, इससे दोनों पड़ोसी मुल्कों के रिश्ते खराब हो सकते हैं।

नई दिल्ली:  एलएसी पर भारत व चीनी सेना के बीच तनाव जारी है। इस बीच नेपाल भी लगातार भारत को उकसाने का काम कर रहा है। खबर है कि चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स में दिए अपने साक्षात्कार में नेपाल के राजदूत ने सभी प्रोटोकॉल व मार्यादा को तोड़ते हुए भारत पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

भारत सरकार के साथ ही साथ नेपाली राजदूत महेंद्र बहादुर पांडे ने भारतीय मीडिया पर भी कई झूठे आरोप लगाए हैं। चीनी प्रवक्ता की तरह बोलते हुए अपने साक्षात्कार में नेपाली राजदूत ने भारत सरकार के रवैये को लेकर सवाल खड़ा किया है। 

नेपाल के राजदूत के इस रवैये का उनके देश में ही कई सारे विदेश मामलों के जानकारों ने आलोचना की है। नेपाल सरकार के इस रवैये से दोनों देशों के बीच तनाव कम होने के बजाय और भी बढ़ेगा। नेपाल लगातार भारत पर हमलावर है। जबकि भारत सरकार ने नेपाल को लेकर किसी भी तरह का बयान नहीं दिया है। भारत का मानना है कि नेपाल के साथ हर समस्या का समाधान शांति से होना है। लेकिन नेपाल भारत को उकसाने में कोई कमी नहीं कर रहा है। 

नेपाली राजदूत ने क्या बयान दिया है?

ग्लोबल टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में जिस तरह उन्होंने एक तरफ चीन की जमकर तारीफ की तो भारत पर नेपाली जमीन कब्जाने सहित कई गंभीर और झूठे आरोप मढ़ डाले। पांडे के इस इंटरव्यू से खुद नेपाल के जानकार और विश्लेषक हैरान हैं और उनकी कूटनीतिक समझ पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

चीन के सरकारी अखबार को दिए इंटरव्यू में महेंद्र बहादुर पांडे ने चीन-नेपाल रिश्तों की तारीफ की और कहा कि भारत के साथ भारतीय और विदेशी मीडिया चीन-नेपाल रिश्तों को खराब करने की कोशिश में है। 

नेपाल के लोगों की प्रतिक्रिया क्या है?

बता दें कि काठमांडू पोस्ट की एक खबर के मुताबिक, महेंद्र बहादुर पांडे के इस इंटरव्यू की नेपाल में तीखी आलोचना हो रही है। विश्लेषक, कूटनीतिज्ञ और राजनीतिक दलों के नेताओं ने पांडे के बयानों को गैरकूटनीतिक एक राजदूत के दायरे से बाहर बताया है, जो कि प्रोटोकॉल के उल्लंघन वाला है। 

शेर बहादुर देबुआ और सुशील कोइराला के विदेश संबंध सलाहकार रहे दिनेश भट्टाराई ने कहा, ''मैं नहीं समझ पाता कि क्यों हमारे राजदूत भारत, चीन या किसी ऐसे देश के पक्ष में बात करते हैं जहां वे सेवा दे रहे हैं।

टॅग्स :नेपालचीनइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल