लाइव न्यूज़ :

नेपाली राष्ट्रपति ने सात मार्च को संसद के निचले सदन का सत्र आहूत किया

By भाषा | Updated: March 1, 2021 19:57 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, एक मार्च नेपाल की राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी ने सात मार्च को नेपाली संसद की प्रतिनिधि सभा का सत्र आहूत किया है। इस संबंध में सोमवार को नोटिस जारी किया गया।

उल्लेखनीय है कि नेपाल के उच्चतम न्यायलय ने एक ऐतिहासिक फैसले में निचले सदन को बहाल करने का आदेश दिया था।

राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार राष्ट्रपति भंडारी ने नेपाली संविधान के अनुच्छेद 93 (1) के अनुसार, सरकार की सिफारिश पर सदन का सत्र बुलाया है।

नोटिस के अनुसार, 275 सदस्यीय निचले सदन की बैठक शाम चार बजे शुरू होगी।

इससे पहले प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने 20 दिसंबर को सदन को भंग करने की सिफारिश कर दी थी।

प्रधान न्यायाधीश चोलेंद्र शमशेर की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संवैधानिक पीठ ने पिछले हफ्ते संसद के निचले सदन को भंग करने के ओली सरकार के "असंवैधानिक" फैसले को रद्द कर दिया था।

न्यायालय ने सरकार को अगले 13 दिनों के भीतर सदन का सत्र बुलाने का आदेश दिया था।

नेपाल में 20 दिसंबर को उस समय राजनीतिक संकट पैदा हो गया था जब सत्ता के लिए सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के भीतर चल रही खींचतान के बीच राष्ट्रपति भंडारी ने प्रधानमंत्री ओली की सिफारिश पर सदन को भंग कर दिया था। इसके साथ ही उन्होंने 30 दिसंबर तथा 10 मई को नए चुनाव कराने की घोषणा की।

एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री ओली ने रविवार को सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' के नेतृत्व वाले धड़े को चुनौती दी थी कि अगर वे हटा सकते हैं, तो उन्हें शीर्ष पद से हटा दें।

ओली ने कहा था, ‘‘अगर आप हटा सकते हैं, तो मुझे हटा दें। अगर मुझे अपदस्थ किया जाता है, तो मैं अगले चुनाव में दो-तिहाई बहुमत से जीत हासिल करुंगा।’’

ओली को सत्ता से हटाने के लिए प्रचंड नेपाली कांग्रेस और जनता समाजवादी पार्टी से समर्थन हासिल करने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

ओली के प्रेस सलाहकार सूर्य थापा ने पिछले हफ्ते कहा था कि प्रधानमंत्री तत्काल इस्तीफा नहीं देंगे और संसद का सामना कर न्यायालय के फैसले को लागू करेंगे।

न्यायालय के फैसले के बाद ओली पर पद छोड़ने का दबाव बढ़ गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें