लाइव न्यूज़ :

नेपाली पर्वतारोही ने 25वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई कर बनाया रिकॉर्ड

By भाषा | Updated: May 8, 2021 10:46 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, आठ मई नेपाल के 52 वर्षीय पर्वतारोही ने शुक्रवार को 25वीं बार दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने में कामयाबी हासिल की। उन्होंने माउंट एवरेस्ट पर सबसे अधिक बार चढ़ने के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

पर्वतारोहण के इस अभियान का आयोजन करने वाले ‘सेवन समिट ट्रेक्स’ के अध्यक्ष मिंगमा शेरपा ने कहा कि कामी रीता शेरपा ने 11 अन्य शेरपा का नेतृत्व करते हुए इस अभियान की शुरुआत की।

यह दल शुक्रवार शाम को सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्ट पर पहुंच गया।

कामी 2019 में 24वीं बार माउंट एवरेस्ट पर पहुंचे थे।

2019 में उन्होंने एक महीने में ही दो बार माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने की कामयाबी हासिल की थी।

कामी ने मई 1994 को पहली बार माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई की। 1994 से 2021 के बीच वह 25 बार माउंट एवरेस्ट पर पहुंचे। उन्होंने के2 और माउंट ल्होत्से पर एक-एक बार, माउंट मनासलु पर तीन बार और माउंट चो ओयु पर आठ बार चढ़ाई की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल