लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 महामारी के बावजूद नेपाल में होगी जनगणना

By भाषा | Updated: April 1, 2021 18:40 IST

Open in App

काठमांडू, एक अप्रैल नेपाल की सांख्यिकी एजेंसी कोरोना वायरस महामारी के बावजूद नौ मई से राष्ट्रीय जनगणना शुरू करने की तैयारी कर रही है।

राष्ट्रीय योजना आयोग के तहत सरकारी निकाय केंद्रीय सांख्यिकी ब्यूरो (सीबीएस) समन्वयक, सुपरवाइजर, सर्वेक्षण करने वालों के लिए पहले ही प्रशिक्षण शुरू कर चुका है और प्रत्येक 10 साल पर होने वाली जनगणना के लिए करीब 55,000 स्वयंसेवकों और सर्वेक्षण करने वालों को जुटा रहा है।

एजेंसी इस बार जनगणना के लिए चार अरब रुपये खर्च कर रही है। सीबीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी का असर राष्ट्रीय जनगणना पर नहीं पड़ेगा।

सीबीएस के उप महानिदेशक हेम राज रेगमी ने सरकारी अंग्रेजी अखबार ‘द राइजिंग नेपाल’ को बताया, ‘‘लॉकडाउन होने पर भी जनगणना प्रभावित नहीं होगी क्योंकि सर्वेक्षण करने वाले एक ही सदस्य एक परिवार के यहां जाएंगे और उचित दूरी बनाए रखते हुए घर के बाहर से ही पूछताछ की जा सकती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम सर्वेक्षण करने वालों को सैनिटाइजर, फेस शील्ड और मास्क दे रहे हैं। संपूर्ण बंद होने पर ही जनगणना का काम कुछ प्रभावित होगा।’’

नेपाल में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 152 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 277,461 हो गयी। देश में संक्रमण से 3031 लोगों की मौत हुई है।

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार नेपाल की आबादी 2.6 करोड़ से ज्यादा है। पिछली जनगणना के एक दशक बाद नेपाल की आबादी तीन करोड़ से ज्यादा होने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्व अधिक खबरें

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!