पशुपतिनाथ मंदिर गए थे दंपति, उपद्रव के दौरान होटल की चौथी मंजिल से कूदी गाजियाबाद की रहने वाली राजेश देवी गोला, मौत, शव लेकर लौटा पति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 12, 2025 18:47 IST2025-09-12T18:44:29+5:302025-09-12T18:47:21+5:30

गाजियाबाद के ट्रांसपोर्टर रामवीर सिंह गोला (58) और उनकी पत्नी राजेश देवी गोला (55) सात सितंबर को नेपाल की राजधानी काठमांडू गए थे और वे होटल ‘हयात रीजेंसी’ में रुके थे।

Nepal violence couple Pashupatinath temple disturbance Rajesh Devi Gola resident Ghaziabad, jumped fourth floor hotel died her husband returned body | पशुपतिनाथ मंदिर गए थे दंपति, उपद्रव के दौरान होटल की चौथी मंजिल से कूदी गाजियाबाद की रहने वाली राजेश देवी गोला, मौत, शव लेकर लौटा पति

सांकेतिक फोटो

Highlightsअशांति बढ़ी प्रदर्शनकारियों ने होटल में आग लगा दी। जान बचाने के लिए चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।पत्नी राजेश देवी गंभीर रूप से घायल हो गई।

महाराजगंजः नेपाल में उपद्रव के दौरान एक होटल की चौथी मंजिल से छलांग लगाने वाली गाजियाबाद की महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई और शुक्रवार को उनके पति शव लेकर महराजगंज जिले की सोनौली सीमा पर पहुंचे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पति-पत्नी काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन करने गए थे। गाजियाबाद के ट्रांसपोर्टर रामवीर सिंह गोला (58) और उनकी पत्नी राजेश देवी गोला (55) सात सितंबर को नेपाल की राजधानी काठमांडू गए थे और वे होटल ‘हयात रीजेंसी’ में रुके थे।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन और अन्य धार्मिक यात्राओं के बाद नौ सितंबर को वे होटल में ही रुके और जैसे ही अशांति बढ़ी प्रदर्शनकारियों ने होटल में आग लगा दी। उन्होंने बताया कि शोर, धुआं और आग की लपटों के चारों ओर फैलने से घबराकर दोनों ने जान बचाने के लिए चौथी मंजिल से छलांग लगा दी।

अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल ने इमारत की जमीन पर गद्दे बिछा दिए थे, जिस पर गिरने से दोनों की जान बच गई लेकिन पत्नी राजेश देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने बताया कि राजेश देवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

रामवीर सिंह ने बताया, “हम गाजियाबाद से काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करने गए थे। हम वहां एक होटल में रुके थे। नौ सितंबर को जब हम वहां से निकलने लगे, तो कर्फ्यू लगा हुआ था। हवाई अड्डा बंद था। फिर हमने होटल में एक दिन और रुकने का मना बना लिय।”

उन्होंने बताया, “हमने कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की। इस दौरान मेरी पत्नी घायल हो गईं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां नौ सितंबर को उनकी मृत्यु हो गई।’’ राजेश देवी का शव बृहस्पतिवार को नेपाल से एम्बुलेंस में सोनौली सीमा पर लाया गया था।

Web Title: Nepal violence couple Pashupatinath temple disturbance Rajesh Devi Gola resident Ghaziabad, jumped fourth floor hotel died her husband returned body

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे