लाइव न्यूज़ :

नेपाल सात अप्रैल से अपने नागरिकों को देगा चीन निर्मित कोविड-19 रोधी टीका

By भाषा | Updated: April 5, 2021 11:09 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, पांच अप्रैल नेपाल कोरोना वायरस के घातक संक्रमण से लड़ने के लिए चीन की तरफ से दान किए गए टीके का इस्तेमाल कर सात अप्रैल से कोविड-19 टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण शुरू करेगा।

टीकाकरण अभियान का पहला चरण भारत की ‘पड़ोसी पहले’ नीति के अनुरूप अनुदान सहायता के तहत मुहैया कराए गए ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका टीके की 10 लाख खुराकों के साथ जनवरी में शुरू हुआ था।

स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ. जोगेश्वर गौतम ने बताया कि दूसरा चरण बुधवार, सात अप्रैल से शुरू होगा। चीन निर्मित टीके- वेरो सेल की 8,00,000 खुराक अग्रिम मोर्चे के कर्मियों के साथ-साथ पर्वतीय क्षेत्र में हिमालय पार की व्यापार गतिविधियों में शामिल कर्मियों को दी जाएगी।

गौतम ने बताया कि छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत चीन में पढ़ रहे नेपाली विद्यार्थियों और आगे पढ़ाई के लिए चीन जाने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को भी यह चीनी टीका लगाया जाएगा।

उन्होंने बताया, “टीकाकरण के लिए लक्षित कुल 9,00,000 लोगों में से करीब 5,00,000 लोगों को पहले ही कोविड-19 का टीका लग चुका है। चीन की ओर से दान की गईं ये 8,00,000 खुराकें लक्षित समूह के शेष बचे 4,00,000 लोगों को दी जाएंगी।”

नेपाल में चीन के राजदूत होउ यांकी ने 29 मार्च को काठमांडू में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 के टीके स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्री ह्रदयेश त्रिपाठी को सौंपे।

नेपाल ने चीन के बीजिंग इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल प्रोडक्ट्स द्वारा इस साल 18 फरवरी को तैयार कोरोना वायरस के टीके वेरो सेल के प्रयोग को सशर्त आपात स्वीकृति दी है।

अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक नेपाल में कोरोना वायरस के 2,77,944 मामले हैं और इस बीमारी से 3,032 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला