लाइव न्यूज़ :

नेपाल में बारिश और तूफान से 27 लोगों की मौत, 400 से ज्यादा घायल, सेना तैनात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 1, 2019 08:30 IST

नेपाल में यह तूफान दक्षिणी जिले बारा और पास के परसा में रविवार शाम के समय आया। जिला पुलिस कार्यालय के मुताबिक परसा में हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।

Open in App

नेपाल में रविवार को बारिश और भयंकर तूफान में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गयी और 400 से ज्यादा घायल हो गए हैं। ‘हिमालयन टाइम्स’ के मुताबिक यह तूफान दक्षिणी जिले बारा और पास के परसा में रविवार शाम के समय आया। जिला पुलिस कार्यालय के मुताबिक परसा में हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। यह जगह नेपाल की राजाधानी काठमांडू से करीब 120 किलोमीटर दूर है। 

वहीं, नेपाली आर्मी के प्रवक्ता याम प्रसाद ढाकल ने बताया कि किसी भी इमरजेंसी के हालात में राहत और बचाव कार्य के लिए 2 एमआई-17 हेलीकॉप्टर तैयार रखे गये हैं। वहीं, प्रभावित क्षेत्रों में मदद के लिए 100 से ज्यादा नेपाली सेना के जवान तैनात किये गये हैं। फिलहाल बचाव-कार्य जारी है। नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने भी मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।

टॅग्स :नेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?