लाइव न्यूज़ :

नेपाल में बारिश के बाद बाढ़, भूस्खलन में 65 लोगों की मौत, 38 घायल, 35 लापता

By भाषा | Updated: July 15, 2019 08:23 IST

Open in App
ठळक मुद्देनेपाल थल सेना और पुलिसकर्मियों ने देश में कई स्थानों पर 1,104 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। भारी बारिश से 25 से अधिक जिले और इसमें 10,385 परिवार प्रभावित हुए हैं।

नेपाल में लगातार बारिश के चलते आई बाढ़ और भूस्खलन में अब तक 65 लोगों की मौत हो गई और 38 अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। बारिश से जुड़ी घटनाओं में 35 लोग लापता बताए जा रहे हैं। लगातार बारिश के चलते देश के मध्य और पूर्वी हिस्से में आम जनजीवन पटरी से उतर गया है। बृहस्पतिवार से हो रही भारी बारिश से 25 से अधिक जिले और इसमें 10,385 परिवार प्रभावित हुए हैं।

नेपाल थल सेना और पुलिसकर्मियों ने देश में कई स्थानों पर 1,104 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। इनमें से 185 लोगों को काठमांडू में सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। हिमालयन टाइम्स के मुताबिक, बाढ़ पूर्वानुमान प्रभाग (एफएफएस) ने कहा है कि मानसून सक्रिय है और देश के अधिकतर जगहों पर अगले दो तीन दिनों तक बारिश जारी रहेगी।

मौसम पूर्वानुमान विभाग (एमएफडी) ने लोगों को अत्यधिक सतर्क रहने की चेतावनी दी है और कहा है कि वायु एवं सड़क यातायात कम दृश्यता की वजह से प्रभावित हो सकता है। भारी बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। एफएफएस ने बताया कि बागमती, कमला, सप्तकोशी और उसकी सहायक नदी सनकोसी उफान पर है और खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

एफएफएस में जलविज्ञानी बिनोद पारजुली के हवाले से खबर में बताया गया है कि इन क्षेत्रों में रह रहे लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। इस बीच, मौसम विशेषज्ञों ने इतने कम समय में हुई भारी बारिश के लिए जलवायु परिवर्तन को जिम्मेदार ठहराया है। काठमांडू पोस्ट की खबर के मुताबिक पिछले तीन दिनों में देश में भारी बारिश हुई, जो वर्षा पद्धति में बदलाव का संकेत है। 

टॅग्स :नेपालबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?