लाइव न्यूज़ :

नेपाल : प्रधानमंत्री देउबा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, मृतकों की संख्या 111 हुई

By भाषा | Updated: October 22, 2021 20:38 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 22 अक्टूबर नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा और उनके मंत्रिमंडल सहयोगियों ने शुक्रवार को बाढ़ तथा भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित पश्चिमी नेपाल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और यह सुनिश्चित किया कि राहत कार्यों पर अमल किया जा रहा है।

अधिकारियों ने कहा कि देश में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को 111 हो गई। कम से कम 32 लोग घायल हो गए और 35 अभी भी लापता हैं।

देउबा, वित्त मंत्री जनार्दन शर्मा, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री प्रेम अले मागर तथा अन्य ने देश के पश्चिमी भाग में स्थित कैली जिले के कैलारी ग्रामीण नगरपालिका, भजनी नगर पालिका, टीकापुर नगरपालिका और जानकी ग्रामीण नगरपालिका का दौरा किया।

देउबा ने कहा, ''बाढ़ और भूस्खलन से बड़ी संख्या में जान-माल का नुकसान हुआ है और सरकार तत्काल राहत -बचाव कार्य कर रही है।''

उन्होंने कहा कि सरकार लंबी अवधि के आधार पर बाढ़ और इससे संबंधित मुद्दों को हल करने की योजना पर काम करेगी।

प्राकृतिक आपदा ने फसलों और संपत्तियों का भी व्यापक विनाश किया है।

कृषि मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बाढ़ ने लुंबिनी प्रांत, सुदुर पश्चिम प्रांत और प्रांत-1 में 2,59,000 मीट्रिक टन चावल की फसल को नुकसान पहुंचाया है, जिससे 7.22 अरब नेपाली रुपये का नुकसान हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?