लाइव न्यूज़ :

भारत से कोविड रोधी टीके की 20 लाख खुराकें खरीदने की योजना बना रहा है नेपाल

By भाषा | Updated: March 1, 2021 22:04 IST

Open in App

काठमांडू, एक मार्च नेपाल सात मार्च से 55 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए कोविड- रोधी टीकाकरण अभियान की शुरू करने की तैयारी कर रहा है। साथ ही देश भारत से टीके की 20 लाख खुराक खरीदने की योजना पर काम कर रहा है।

स्वास्थ्य मंत्री हृदयेश त्रिपाठी ने रविवार को मीडिया को बताया कि टीके में लोगों का विश्वास बढ़ रहा है।

नेपाल सरकार ने भारत सरकार से कोविशील्ड टीके की 10 लाख खुराकें ली थीं। सरकार भारत से कोविशील्ड की 20 लाख और खुराक खरीद रही है।

इसी तरह चीन ने भी नेपाल को टीके की पांच लाख खुरा दान देने की पेशकश की है।

नेपाल ने अपने कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान की सफल शुरुआत की है, लेकिन अधिकारियों को भविष्य की आपूर्ति को लेकर चिंता है।

त्रिपाठी ने कहा, " दुनियाभर में मुट्ठी भर कंपनियों से टीके की बहुत मांग की जा रही है और हम सूची के अंत में हो सकते हैं।"

उन्होंने कहा, " अबतक हम राजनीतिक और प्रशासनिक मदद से भारत से टीका ले पाएं हैं। मैं अब बहुत चिंतित हूं।"

मंत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि भारतीय अधिकारी अपने छोटे से उत्तरी पड़ोसी की एक बार फिर मदद करेंगे।

उन्होंने कहा, " हम कंपनियों से सामान्य व्यापारिक सौदा करके टीका हासिल नहीं कर पाएंगे, क्योंकि हमारी प्रतिस्पर्धा दर्जनों अन्य देशों से है। इसलिए हमें (भारत) सरकार के प्रभाव की जरूरत है।"

नेपाल में कोरोना वायरस के 2,74,216 मामले सामने आए हैं और 2,777 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब