Nepal Plane Crash: प्लेन क्रैश दुर्घटना क्षेत्र से 21 शव बरामद, नेपाल सिविल एविएशन अथॉरिटी ने दी जानकारी
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 30, 2022 17:59 IST2022-05-30T17:55:18+5:302022-05-30T17:59:29+5:30
नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने सोमवार को जानकारी देते हुए कहा कि तारा एयर की उड़ान के मलबे से 21 शव बरामद किए गए।

Nepal Plane Crash: प्लेन क्रैश दुर्घटना क्षेत्र से 21 शव बरामद, नेपाल सिविल एविएशन अथॉरिटी ने दी जानकारी
काठमांडू: नेपाल में रविवार को लापता हुए तारा एयर के विमान का पता चल गया है। विमान क्रैश हो गया था जिसका मलबा पहाड़ों पर मिला है। मुस्तांग के तासांग-2 के सवेयर में विमान का मलबा मिला है। विमान के मलबे से अब तक 21 शव को निकाला गया है। नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने सोमवार को जानकारी देते हुए कहा कि तारा एयर की उड़ान के मलबे से 21 शव बरामद किए गए।
आपको बता दें कि तारा एयर के विमान ने 22 लोगों के साथ पोखरा के पर्यटन स्थल से सुबह 9.55 बजे उड़ान भरी थी। हालांकि, 12 मिनट के बाद इसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। नेपाल सेना के प्रवक्ता नारायण सिलवाल ने एएफपी को बताया कि "इक्कीस शव बरामद कर लिए गए हैं और टीमें शेष एक की तलाश कर रही हैं।"
दुर्घटनाग्रस्त इस विमान में 4 भारतीय भी सवार थे। इनके अलावा 13 नेपाली और दो जर्मन नागरिक सवार थे। विमान के संपर्क से बाहर होने के तुरंत बाद नेपाल सेना ने अपने कर्मियों को लेटे इलाके में तलाशी के लिए तैनात कर दिया। विमान के लापता होने के समय वैभवी त्रिपाठी और उनके पूर्व पति और उनके दो बच्चे भी सवार थे। पूर्व जोड़े को एक पारिवारिक अदालत ने तलाक के बाद हर साल छुट्टी पर जाने का निर्देश दिया था। पहाड़ी पर विमान का मलबा करीब 100 मीटर तक फैला हुआ है।
#BREAKING Bodies of all but one of 22 Nepal plane crash victims recovered: army pic.twitter.com/yglRfQpKnm
— AFP News Agency (@AFP) May 30, 2022
सर्च अभियान के बारे में जानकारी देते हुए तारा एयर सुदर्शन बरतौला के एक प्रवक्ता ने स्थानीय मीडिया को बताया कि शव "मुख्य प्रभाव बिंदु से 100 मीटर के दायरे में बिखरे हुए थे," और "पहचानने योग्य स्थिति" में नहीं थे, उन्होंने कहा कि विमान टुकड़े-टुकड़े होकर पहाड़ से टकराया और प्रभाव ने "पहाड़ी पर शवों को उड़ा दिया"।