लाइव न्यूज़ :

नेपाल ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के लिए रिकार्ड 394 परमिट जारी किये

By भाषा | Updated: April 25, 2021 17:00 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 25 अप्रैल बढती कोरोना वायरस महामारी के बावजूद नेपाल सरकार ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट के आरोहण के लिए इस साल अब तक 394 परमिट जारी किये हैं।

पर्यटन विभाग की निदेशक मीरा आचार्य ने कहा, ‘‘ हमने उन पर्वतारोही दलों के लिए अनुमति जारी की जिन्होंने उचित प्रक्रिया के तहत आवेदन दिया था। ’’

उन्होंने बताया कि पर्यटन एवं नागर विमानन मंत्रालय ने इस साल शुक्रवार तक एवरेस्ट पर्वतारोहण के लिए 394 परमिट जारी किये जबकि पिछले साल उसने 2019 में रिकार्ड 381 परमिट जारी किये थे।

नेपाल सरकार का यह कदम माउंट एवरेस्ट पर पर्वतारोहियों की कथित भीड़ की सघन जांच के बीच आया है । एवरेस्ट की संशोधित ऊंचाई अब 8848.86 मीटर है।

नेपाल एवरेस्ट पर्वतारोहण से मिलने वाली आय पर काफी हद तक निर्भर है।

वैसे आचार्य ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘‘ मुझे एवरेस्ट पर पर्वतारोहियों की भीड़ की जानकारी नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा