लाइव न्यूज़ :

नेपाल: बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 43 लोगों की मौत, दर्जनों लोग लापता

By विशाल कुमार | Updated: October 20, 2021 12:48 IST

लगातार भारी बारिश पश्चिमी नेपाल के एक गांव तक पहुंचने के प्रयासों में बाधा बन रही है, जहां राजधानी काठमांडू से लगभग 350 किमी पश्चिम में सेटी गांव में दो दिनों से 60 लोग बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देनेपाल में तीन दिनों से जारी है भारी बारिश.दो दर्जन से अधिक घायलों अस्पताल में इलाज चल रहा है.एक गांव में 60 लोग फंसे, राहत कार्यों में बाधा बन रही भारी बारिश.

काठमांडू:नेपाल में तीन दिनों की भारी बारिश के बाद भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के बाद कम से कम 43 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य लापता हैं. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, पुलिस प्रवक्ता बसंत कुंवर ने कहा कि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं और ज्यादातर पहाड़ी देश के स्थानीय अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा है.

लगातार भारी बारिश पश्चिमी नेपाल के एक गांव तक पहुंचने के प्रयासों में बाधा बन रही है, जहां राजधानी काठमांडू से लगभग 350 किमी पश्चिम में सेटी गांव में दो दिनों से 60 लोग बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं.

समाचार चैनलो में दिखाया गया कि बाढ़ आने के कारण न केवल धान के फसल डूब या बह गए बल्कि पुल, सड़कें और घर भी बह गए.

नेपाल में मानसून के मौसम के दौरान अचानक बाढ़ और भूस्खलन आम हैं जो आम तौर पर हर साल जून के मध्य से सितंबर तक रहता है. अधिकारियों ने अगले कुछ दिनों में और बारिश की चेतावनी दी है.

टॅग्स :नेपालभूस्खलनबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?