लाइव न्यूज़ :

नेपाल में निषेधात्मक आदेशों में ढील के बाद एक दिन में सर्वाधिक 4107 नए मामले आए

By भाषा | Updated: August 4, 2021 20:50 IST

Open in App

काठमांडू, चार अगस्त नेपाल में बुधवार को कोरोना वायरस से पीड़ित 4107 नए मरीजों की पुष्टि हुई जो कुछ हफ्ते पहले निषेधात्मक आदेशों में ढील दिए जाने के बाद सबसे ज्यादा हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, नेपाल में कोविड-19 के कारण 35 संक्रमितों की पिछले 24 घंटों में मौत हो गई जिसके बाद मृतक संख्या 9957 पहुंच गई। मंत्रालय ने बताया कि 4107 मामलों की पुष्टि के बाद कुल मामले 7,69,922 हो गए हैं जिनमें से 661,651 मरीज़ संक्रमण से उबर चुके हैं।

हाल के हफ्तों में प्रशासन ने आहिस्ता-आहिस्ता लॉकडाउन के नियमों में ढील दी है। चार जुलाई को सार्वजनिक एवं निजी परिवहन सेवा से संबंधित सभी पाबंदियों को वापस ले लिया गया था और दुकानों के खुले रहने का समय भी बढ़ा दिया गया था।

देश में 26 जुलाई को 3421 नए मामले आए थे जो पिछले डेढ़ महीने में सबसे ज्यादा थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब