लाइव न्यूज़ :

नेपाल सरकार ने 18 जुलाई को प्रतिनिधि सभा का सत्र आहूत करने की सिफारिश की

By भाषा | Updated: July 15, 2021 21:05 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 15 जुलाई नेपाल की नयी सरकार ने राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी को 18 जुलाई को प्रतिनिधि सभा का नया सत्र आहूत करने की बृहस्पतिवार को सिफारिश की। यह जानकारी एक कैबिनेट मंत्री ने दी।

गृह मंत्री बाल कृष्ण खंड ने संवाददाताओं से कहा कि नवनियुक्त प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में बहाल सदन की बैठक 18 जुलाई को आहूत करने का फैसला किया गया।

तत्कालीन प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली की सिफारिश पर 22 मई को पांच महीने में असंवैधानिक रूप से दूसरी बार राष्ट्रपति भंडारी द्वारा भंग किए जाने के बाद निचले सदन की यह पहली बैठक होगी।

प्रधान न्यायाधीश चोलेंद्र शमशेर राणा के नेतृत्व वाली उच्चतम न्यायालय की पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने प्रतिनिधि सभा को सोमवार को बहाल कर दिया था। नेपाल के उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी को निर्देश दिया था कि नेपाली कांग्रेस के प्रमुख शेर बहादुर देउबा को प्रधानमंत्री नियुक्त किया जाए। अदालत ने साथ ही 18 जुलाई को प्रतिनिधि सभा का एक नया सत्र आहूत करने का आदेश भी दिया था।

देउबा ने 13 जुलाई को चार नए मंत्रियों के साथ पद और गोपनीयता की शपथ ले ली थी। उन्हें 275 सदस्यीय निचले सदन में 136 मतों की आवश्यकता है क्योंकि वर्तमान में इसमें केवल 271 सदस्य हैं। उनकी पार्टी के पास सदन में केवल 61 सीटें हैं।

देउबा ने संसद में विश्वास मत के दौरान अपनी स्थिति को सुरक्षित करने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ बातचीत शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी कुमारी का प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो  वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना चाहती

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल