लाइव न्यूज़ :

नेपाल सरकार ने शंकर शर्मा को भारत में नए राजदूत के तौर पर नियुक्त करने की अनुशंसा की

By भाषा | Updated: October 28, 2021 22:33 IST

Open in App

काठमांडू, 28 अक्टूबर नेपाल सरकार ने बृहस्पतिवार को राजनयिक शंकर शर्मा को भारत में नए राजदूत के तौर पर नियुक्त करने की अनुशंसा की। यह पद पिछले एक महीने से ज्यादा समय से खाली था।

शर्मा, प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के विश्वासपात्र हैं और उन्होंने अमेरिका में नेपाल के राजदूत के तौर पर 2009 से 2013 तक काम किया है। प्रधानमंत्री देउबा की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में भारत, अमेरिका और ब्रिटेन में नेपाल के राजदूतों के नाम प्रस्तावित किये गए।

सूचना एवं संपर्क मंत्री ज्ञानेंद्र बहादुर कारकी ने यह जानकारी दी। सरकार के प्रवक्ता कारकी ने बताया कि श्रीधर खत्री को अमेरिका और ज्ञान चंद्र आचार्य को ब्रिटेन का राजदूत नियुक्त करने की अनुशंसा की गई है। मेजबान देश और नेपाल की संसद की मंजूरी मिलने के बाद इन राजदूतों की नियुक्ति की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक