लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 मामलों में तेजी के बीच नेपाल सरकार ने 22 प्रवेश बिंदू बंद करने का निर्णय किया

By भाषा | Updated: May 1, 2021 16:55 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, एक मई नेपाल सरकार ने भारत में कोविड-19 मामलों में भारी वृद्धि के बीच उससे लगे अपने 22 सीमा केन्द्रों को बंद करने का निर्णय किया है।

अधिकारियों के अनुसार कोविड संकट प्रबंधन समन्वय समिति (सीसीएमसी) ने शुक्रवार को मंत्री परिषद से नेपाल और भारत के बीच 35 में से 22 सीमा केन्द्रों को बंद करने की सिफारिश की थी, जिसके बाद यह निर्णय किया गया है।

नेपाल और भारत के बीच अब केवल 13 सीमा केन्द्रों का ही संचालन होगा।

पड़ोसी देश भारत में कोविड-19 के मामलों में तेज वृद्धि के मद्देनजर यह फैसला किया गया है।

भारत में एक दिन में संक्रमण के चार लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि 3,523 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 2,11,853 हो गई है। शनिवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

शनिवार सुबह आठ बजे तक अपडेट किये गए आंकड़ों के अनुसार भारत में संक्रमण के 4,01,993 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,91,64,969 हो गई है। उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढ़कर 32 लाख से अधिक हो गई है।

नेपाल में अब तक कोविड-19 के 3,23,187 मामले सामने आ चुके हैं। 3,279 रोगियों की मौत हो चुकी है। संक्रमण के मामले उतनी तेजी से नहीं बढ़ रहे हैं।

देश में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को संक्रमण के पांच हजार नए मामले सामने आए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना