लाइव न्यूज़ :

नेपाल सरकार ने पर्वतारोहण अभियान के दौरान अजनबी लोगों की तस्वीरें खींचने पर प्रतिबंध लगाया

By भाषा | Updated: March 11, 2021 21:13 IST

Open in App

काठमांडू, 11 मार्च नेपाल सरकार ने माउंट एवरेस्ट पर पर्वतारोहण अभियान के दौरान अभियान टीमों पर अपने समूह के बाहर के व्यक्तियों की तस्वीरें खींचने और वीडियो बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।

पर्यटन विभाग ने बुधवार को जारी एक परिपत्र में कहा, ‘‘अन्य अभियान दलों के लोगों की तस्वीरें खींचना तथा वीडियो बनाना और उन सामग्रियों को प्रकाशित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।’’

हालांकि, बयान में कहा गया है कि पर्वतारोही अपने समूह के लोगों की फोटो, वीडियो ले सकते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल की गई एक तस्वीर के लिए अधिकारियों की कड़ी निंदा होने के बाद सरकार ने ये निर्देश दिये है।

वर्ष 2019 में, रिकॉर्ड-धारक पर्वतारोही निर्मल पुरजा ने माउंट एवरेस्ट आधार शिविर में लंबी कतारों की एक तस्वीर साझा की थी।

तस्वीर को इंटरनेट पर व्यापक रूप से साझा किया गया था और खराब व्यवस्था के लिए नेपाली अधिकारियों को आलोचना का सामना करना पड़ा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब