लाइव न्यूज़ :

नेपाल सरकार ने राम मंदिर के निर्माण के लिए बजट में धन आवंटित किया

By भाषा | Updated: May 29, 2021 21:45 IST

Open in App

काठमांडू, 29 मई नेपाल में जारी राजनीतिक संकट के बीच वहां की सरकार द्वारा प्रस्तावित 1647.67 अरब रुपये के बजट में से शहर के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर की मरम्मत के लिए 35 करोड़ रुपए और अयोध्यापुरी में भगवान राम के मंदिर के निर्माण के लिए धनराशि आवंटित की है।

वित्त मंत्री बिष्णु पौडयाल ने साथ ही कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित हुए पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नेपाल आने वाले पर्यटकों के लिए एक महीने के वीजा शुल्क की छूट देने की भी घोषणा की।

वित्त मंत्रालय ने चार अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अन्य घरेलू हवाई अड्डों के लिए बुनियादी ढांचे के निर्माण की खातिर 20 अरब रुपए की राशि आवंटित की।

पौडयाल ने यूनेस्को के विरासत स्थलों की सूची में शामिल पशुपतिनाथ मंदिर की मरम्मत के लिए 35 करोड़ रुपए आवंटित किए और साथ ही चितवन जिले के अयोध्यापुरी में भगवान राम के मंदिर के निर्माण के लिए भी बजटीय आवंटन किया।

हालांकि राम मंदिर के लिए आवंटित धनराशि का खुलासा नहीं किया गया।

नेपाल में 1647.67 अरब रुपए के बजट की घोषणा ऐसे समय में की गयी है जब देश एक राजनीतिक संकट से गुजर रहा है।

गौरतलब है कि नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने गत 22 मई को देश की 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा को पांच महीने में दूसरी बार भंग कर दिया था और प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली की सलाह पर 12 नवंबर और 19 नवंबर को मध्यावधि चुनाव की घोषणा की थी। ओली नेपाल में अल्पमत सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री ओली ने राष्ट्रपति द्वारा प्रतिनिधि सभा को भंग किये जाने को उचित ठहराने की कोशिश करते हुए 28 मई को सभी राजनीतिक दलों से एक सर्वदलीय सरकार बनाने और नये चुनाव कराने का आग्रह किया।

राष्ट्रपति द्वारा सदन को भंग किए जाने के एक सप्ताह बाद ओली ने टेलीविजन पर राष्ट्र के नाम एक संबोधन में कहा, ‘‘चुनाव के लिए जाना कभी भी प्रतिगामी कार्य नहीं हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना