लाइव न्यूज़ :

नेपाल ने काठमांडू घाटी में 12 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन

By भाषा | Updated: May 5, 2021 13:13 IST

Open in App

काठमांडू, पांच मई कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए नेपाल की राजधानी के अधिकारियों ने काठमांडू और आसपास के इलाकों में लॉकडाउन को 12 मई तक बढ़ाने की बुधवार को घोषणा की।

नेपाल में मंगलवार को कोरोना वायरस के 7660 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने 24 घंटे की अवधि में 55 और लोगों की मौत होने की पुष्टि की है जो एक दिन में सर्वाधिक है।

स्थानीय अधिकारियों ने काठमांडू घाटी में लागू निषेधात्मक आदेश को 12 मई तक के लिए बढ़ा दिया है।

अधिकारियों ने बताया कि नेपाल में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की वजह से काठमांडू, ललितपुर और भक्तपुर जिलों में लॉकडाउन को एक और हफ्ता बढ़ाने का निर्णय किया गया है।

लॉकडाउन का पहला चरण बुधवार मध्यरात्रि से खत्म होना था।

लॉकडाउन के दौरान सभी परिवहन सेवाएं और बाजार बंद रहेंगे। आपात सेवाओं को छूट दी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि किराने की दुकानें सुबह सात से सुबह नौ बजे के बीच ही खुल सकेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब