लाइव न्यूज़ :

नेपाल को कोविड रोधी टीकों की अत्यधिक आवश्यकता : स्वास्थ्य मंत्री

By भाषा | Updated: June 17, 2021 21:42 IST

Open in App

काठमांडू, 17 जून (एपी) नेपाल के स्वास्थ्य मंत्री शेर बहादुर तमांग ने कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में काफी कमी आई है, लेकिन उसे कोविड रोधी टीकों की अत्यधिक आवश्यकता है।

तमांग ने एक साक्षात्कार में कहा कि देश में संक्रमण के मामलों में काफी आई है, लेकिन अभी इतनी कमी नहीं आई है कि खतरे से मुक्त हुआ जा सके। ‘‘हम उस स्तर तक पहुंचने का भरसक प्रयास कर रहे हैं।’’

भारत में महामारी की दूसरी लहर आने के पश्चात नेपाल में संक्रमण और मौत के मामलों में वृद्धि के बाद अप्रैल से लॉकडाउन है। नेपाल में मई के मध्य में संक्रमण के दैनिक रूप से लगभग दस हजार मामले सामने आ रहे थे और सैकड़ों लोगों की मौत हो रही थी।

देश में हालत यह हो गई थी कि काठमांडू में अस्पतालों में डॉक्टरों को लोगों का इलाज कॉरिडोर, बरामदों और पार्किंग क्षेत्रों में करना पड़ा तथा जगह की कमी के कारण एंबुलेंस वाहनों को अस्पतालों से लौटा दिया जाता था।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, सप्ताहों के लॉकडाउन के बाद स्थिति में सुधार हुआ है। देश में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 2,607 नए मामले सामने आए और 39 लोगों की मौत हो गई।

नेपाल में जनवरी में टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था, लेकिन भारत में महामारी की दूसरी लहर आने के बाद नयी दिल्ली द्वारा टीकों की आपूर्ति रोके जाने के बाद नेपाल को अपना टीकाकरण कार्यक्रम निलंबित करना पड़ा है।

देश में अब तक केवल 8.5 प्रतिशत लोगों को ही टीके की पहली खुराक मिल पाई है, जबकि लगभग 2.5 प्रतिशत लोगों का ही पूर्ण टीकाकरण हुआ है।

तमांग ने कहा, ‘‘हमारे लिए मुख्य मुद्दा टीकों का है, और जब तक हमें टीके नहीं मिलते, हम यह नहीं कह सकते कि हर कोई सुरक्षित है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम टीका विनिर्माता सभी देशों से अपील करते रहे हैं कि कृपया हमें टीके उपलब्ध कराएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा