लाइव न्यूज़ :

नेपाल ने भारत के साथ सीमापार परिवहन बहाल करने का फैसला किया

By भाषा | Updated: March 18, 2021 22:09 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 18 मार्च कोविड-19 के मामलों में काफी गिरावट आने के साथ ही नेपाल ने बृहस्पतिवार को भारत के साथ सीमापार परिवहन बहाल करने का निर्णय लिया।

नेपाल कोविड-19 संकट प्रबंधन केंद्र (सीसीएमसी) के सचिव खगा राज बराल ने संवाददाताओं को बताया कि यहां सिंहदरबार में प्रधानमंत्री कार्यालय में इस केंद्र की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

बराल ने कहा, ‘‘ सीसीएमसी की बैठक में मंत्रिमंडल को 12 मार्गों के मार्फत नेपाल और भारत के बीच सीमा पार परिवहन बहाल करने की सिफारिश करने का फैसला किया गया। ’’

हालांकि इन भू-मार्गों से सफर कर रहे यात्रियों को कोरोना वायरस संबंधी नियमों का पालन करना होगा और निगेटिव पीसीआर जांच रिपोर्ट दिखानी होगी और यह जांच यात्रा से 72 घंटे पहले करायी गयी हो।

नेपाल ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पिछले साल मार्च में भारत से लगी सीमा पर आवाजाही निलंबित कर दी थी।

भारत और नेपाल के बीच 1800 किलोमीटर लंबी खुली सीमा है और इस पर 37 प्रवेश (वाहनयोग्य) मार्ग हैं।

इस बीच नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 107 नये मामले सामने आने से देश में कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या बढ़कर 275,625 हो गयी। देश में इस बीमारी से अबतक 3015 की जान गयी हैं। फिलहाल 1000 मरीज उपचाररत हैं और 271,610 स्वस्थ हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी