लाइव न्यूज़ :

नेपाल : संसद भंग करने के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में लगातार सुनवाई शुरू

By भाषा | Updated: June 23, 2021 18:08 IST

Open in App

(शिरीष बी. प्रधान)

काठमांडू, 23 जून नेपाल के उच्चतम न्यायालय में बुधवार को उन कई रिट याचिकाओं पर लगातार सुनवाई शुरू हुई जिन्हें 22 मई को राष्ट्रपति विद्या भंडारी द्वारा कार्यवाहक प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली की अनुशंसा पर संसद भंग करने के विरोध में दायर किया गया है।

उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश चोलेंद्र शमशेर राणा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने सुनवाई शुरू की। इन रिट याचिकाओं को 146 सांसदों ने संयुक्त रूप से दायर किया है जो नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा के प्रधानमंत्री पद के दावे का समर्थन करते हैं। उच्चतम न्यायालय के आदेश के मुताबिक रिट याचिकाकर्ताओं और प्रतिवादियों को जिरह के लिए 15 घंटे का समय आवंटित किया गया है।

प्रधानमंत्री ओली की अनुशंसा पर राष्ट्रपति भंडारी ने पांच महीने में दूसरी बार 22 मई को संसद को भंग कर दिया था और 12 तथा 19 नवंबर को मध्यावधि चुनाव कराए जाने की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री ओली 275 सदस्यीय सदन में विश्वास मत खोने के बाद फिलहाल अल्पमत की सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं।

एक दिन पहले ही उच्चतम न्यायालय ने ओली द्वारा नियुक्त 20 मंत्रियों की नियुक्ति रद्द कर दी थी और संसद भंग होने के बाद दो बार हुए कैबिनेट विस्तार को अमान्य कर दिया था।

संसद को भंग करने के विरोध में 30 रिट याचिकाएं दायर की गई हैं और याचिकाकर्ताओं ने मांग की है कि संसद को बहाल कर देउबा को प्रधानमंत्री नियुक्त किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?