लाइव न्यूज़ :

नेपाल, चीन माउंट एवरेस्ट की संशोधित ऊंचाई की घोषणा करेंगे

By भाषा | Updated: November 26, 2020 23:57 IST

Open in App

काठमांडू, 26 नवंबर नेपाल और चीन जल्दी ही दुनिया की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट की संशोधित ऊंचाई की संयुक्त रूप से घोषणा करेंगे। यह घोषणा चीनी रक्षा मंत्री की आगामी नेपाल यात्रा के दौरान की जा सकती है।

यह जानकारी बृहस्पतिवार को मीडिया रिपोर्टों में दी गयी है।

नेपाल सरकार ने इस बहस के बीच चोटी की सही ऊंचाई को मापने का लक्ष्य रखा है कि 2015 में आए विनाशकारी भूकंप सहित विभिन्न कारणों से इसकी ऊंचाई में बदलाव आ सकता है।

‘द राइजिंग नेपाल’ समाचार पत्र ने कहा कि सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा 1954 में की गयी माप के अनुसार माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8,848 मीटर है।

चीन की सरकारी संवाद एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार 1975 में, चीनी सर्वेक्षकों ने माउंट एवरेस्ट को मापा था और इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 8,848.13 मीटर ऊपर बतायी थी।

काठमांडू पोस्ट के अनुसार बुधवार को हुई नेपाल के मंत्रिपरिषद की बैठक में माउंट एवरेस्ट की नयी ऊंचाई की घोषणा करने के लिए भूमि प्रबंधन, सहकारिता और गरीबी उन्मूलन मंत्रालय को अधिकृत किया गया।

माईरिपब्लिका समाचार पत्र ने सूत्रों के हवाले से कहा कि चीनी रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंग की यात्रा के दौरान रविवार को दोनों देश एवरेस्ट की नयी ऊंचाई की घोषणा करने की योजना बना रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला