लाइव न्यूज़ :

Mount Everest New Height: माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई और बढ़ गई, नेपाल और चीन ने किया ऐलान, जानिए इस बारे में

By विनीत कुमार | Updated: December 8, 2020 15:32 IST

Mount Everest Height: पिछले कुछ दशकों से माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई को लेकर कई तरह की अटकलें चल रही थीं। 2015 में आए भूकंप के बाद इन अटकलों को और जोर मिला। ऐसी भी आशंका जताई गई थी माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई घट गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमाउंट एवरेस्ट की नई ऊंचाई का नेपाल और चीन ने संयुक्त रूप से किया ऐलानमाउंट एवरेस्ट की ऊंचाई पहले से घोषित ऊंचाई से 86 मीटर ज्यादा है एवरेस्ट की नई ऊंचाई अब 8848.86 है, 2015 के भूकंप के बाद लगाई जा रही थी कई अटकलें

नेपाल और चीन ने मंगलवार को संयुक्त तौर पर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट की नई ऊंचाई का ऐलान किया। एवरेस्ट की नई ऊंचाई अब 8848.86 मीटर घोषित की गई है। नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली ने बताया कि नई ऊंचाई पहले से घोषित ऊंचाई से 86 सेंटीमीटर ज्यादा है। 

काठमांडू पोस्ट के अनुसार कठमांडू और बीजिंग में एक साथ दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने एवरेस्ट की नई ऊंचाई की घोषणा की। साल 2015 में आए विनाशकारी भूकंप के बाद से ही एवरेस्ट की ऊंचाई को लेकर तमाम तरह की अटकलें चल रही थीं और ऐसी आशंका जताई गई थी कि इसकी ऊंचाई में कमी आई है।

बहरहाल, अब नई घोषणा के बाद इस विवाद का अंत हो जाएगा। नेपाल 2011 से ही एवरेस्ट की सटीक ऊंचाई नापने की कोशिश में लगा था। बता दें कि साल 2019 में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नेपाल दौरे के दौरान एक समझौता दोनों देशों के बीच हुआ जिसमें ये सहमति बनी कि दोनों देश संयुक्त रूप से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी की हाइट की घोषणा करेंगे।

इससे पहले सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा 1954 में की गई माप के अनुसार माउंट एवरेस्ट की मान्य ऊंचाई 8,848 मीटर थी। दुनिया की इस सबसे लंबी चोटी को नेपाल में सागरमाथा के नाम से जाना जाता है। वहीं, 1975 में चीनी सर्वेक्षकों ने भी माउंट एवरेस्ट को मापा था और इसकी ऊंचाई समुद्र तल से 8,848.13 मीटर ऊपर बताई गई थी।

पिछले 16 सालों में ये एवरेस्ट की ऊंचाई के बारे में ठीक से पता लगाने को लेकर ये पहली गंभीर कोशिश थी। बता दें कि 1856 में पहली बार गणितज्ञ राधानाथ सिकदर ने ये पाया कि एवरेस्ट दुनिया की सबसे ऊंची चोटी है। वे तब भारतीय उपमहाद्वीप के मापने के काम में लगे हुए थे।

टॅग्स :नेपालचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्व अधिक खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?