लाइव न्यूज़ :

नेपाल: बच्चों को जंगल में मिला दो दशक पुराना विस्फोटक, खेलने के दौरान धमाके से चार की मौत

By भाषा | Updated: May 2, 2020 05:40 IST

सरकारी प्रशासक नवराज शर्मा ने कहा कि बच्चे जंगल से इस विस्फोटक को उठाकर लाए थे और उससे खेल रहे थे कि उसमें धमाका हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देनेपाल के रोपला जिले में, दो दशक पुराने वामपंथी विद्रोह के दौर के विस्फोटक में धमाके से चार बच्चों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सरकारी प्रशासक नवराज शर्मा ने कहा कि बच्चे जंगल से इस विस्फोटक को उठाकर लाए थे और उससे खेल रहे थे कि उसमें धमाका हो गया।

नेपाल के रोपला जिले में, दो दशक पुराने वामपंथी विद्रोह के दौर के विस्फोटक में धमाके से चार बच्चों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सरकारी प्रशासक नवराज शर्मा ने कहा कि बच्चे जंगल से इस विस्फोटक को उठाकर लाए थे और उससे खेल रहे थे कि उसमें धमाका हो गया।

जांचकर्ता शुक्रवार को रोपला जिले में घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन सुरक्षा कारणों से शव हासिल नहीं कर सके। बच्चों की मौत के चलते गुस्साए ग्रामीण प्रदर्शन कर रहे हैं।

नेपाल में 1996 में वामपंथी विद्रोह शुरू हुआ था और संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में हुई शांति प्रक्रिया के बाद एक दशक बाद समाप्त हुआ था।

माना जाता है कि इस दौरान लगभग 17 हजार लोग मारे गए थे। काठमांडू के पश्चिम में लगभग 400 किलोमीटर दूर स्थित रोपला जिला विद्रोह के दौरान विद्रोहियों का गढ़ हुआ करता था।

टॅग्स :नेपाललोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?