लाइव न्यूज़ :

नेपाल ने लॉकडाउन के बीच मनाया नववर्ष विक्रम संवत 2027, जानें आज ही के दिन क्यों होता है सेलिब्रेट

By भाषा | Updated: April 13, 2020 19:15 IST

नेपाल सरकार ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 15 अप्रैल तक का लॉकडाउन घोषित है जिसे और कुछ समय के लिए बढ़ाये जाने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देनया साल मनाने के लिए लोग मंदिरों में जाते हैं।नेपाल सरकार ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 15 अप्रैल तक का लॉकडाउन घोषित है।

काठमांडू:नेपाल में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाये गये लॉकडाउन के बीच सोमवार को विक्रम संवत 2027 मनाया गया। हिन्दू सम्राट विक्रमादित्य ने विक्रम संवत स्थापित किया था और नेपाल के शाह ने इसे (विक्रम संवत) यहां प्रचलित किया था। माना जाता है कि सदियों पहले शाह वंश भारत से नेपाल आया था। नया साल मनाने के लिए लोग मंदिरों में जाते हैं। एक दूसरे का अभिवादन करते हैं। रेस्त्राओं में जाते हैं लेकिन इस साल कोरोना वायरस महामारी के चलते सभी लोग अपने घरों में ही टिके रहने के लिए बाध्य थे।

नववर्ष या वैशाख प्रथमा राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ, क्योंकि प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने लोगों से कोविड-19 के खिलाफ संघर्ष में अग्रिम मोर्चे पर तैनात लोगों (चिकित्सकों, सुरक्षाकर्मियों, आपात सेवा कर्मियों, सफाईकर्मियों आदि) के प्रति श्रद्धांजलि के तौर पर नववर्ष के मौके पर सुबह आठ बजे राष्ट्रगान गाने की अपील की थी।

नेपाल में कोविड-19 के मामले 14 हैं तथा उनमें तीन भारतीय हैं। राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने कामना की कि नववर्ष नागरिकों को संक्रमण एवं आगे के संकट को रोकने की ऊर्जा प्रदान करे। सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल प्रचंड, मुख्य विपक्षी नेता शेर बहादुर देउबा और पूर्व राजा ज्ञानेंद्र ने भी इस मौके पर लोगों को बधाई दी।

नेपाल सरकार ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 15 अप्रैल तक का लॉकडाउन घोषित है जिसे और कुछ समय के लिए बढ़ाये जाने की संभावना है। ओली ने सात प्रांतों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस में इसका संकेत दिया। 

टॅग्स :कोरोना वायरसनेपाल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला