लाइव न्यूज़ :

नेपाल ने हिमालय और हिंद महासागर के बीच निर्बाध संपर्क का आह्वान किया

By भाषा | Updated: December 5, 2021 22:01 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, पांच दिसंबर नेपाल के विदेश सचिव भरत राज पौडयाल ने भारतीय उपमहाद्वीप में व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए अधिक आर्थिक और क्षेत्रीय सहयोग की जरूरत को रेखांकित करते हुए रविवार को कहा कि सरकार की प्राथमिकता नेपाल के उच्च हिमालयी क्षेत्रों को हिंद महासागर से जोड़ने की है।

अबू धाबी में पांचवें हिंद महासागर सम्मेलन, (आईओसी) 2021 को सम्बोधित करते हुए पौडयाल ने कहा कि नेपाल जैसे बंदरगाह विहीन देश (लैंडलॉक्ड कंट्री) का हिंद महासागर के लिए बहुत महत्व है और इसे एक आर्थिक जीवन रेखा माना जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘लैंडलॉक्ड विकासशील देशों की क्षमता विकसित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय समर्थन की आवश्यकता है, ताकि नेपाल के उच्च पर्वतीय इलाकों को हिंद महासागर के साथ निर्बाध हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर कनेक्टिविटी के माध्यम से जोड़कर लाभ प्राप्त करने की क्षमता बढ़ाई जा सके।’’

विदेश सचिव ने कहा कि कोविड-19 से उत्पन्न चुनौतियों के मद्देनजर, वैक्सीन के मामले में अधिक मजबूत सहयोग और तकनीकी जानकारी तथा क्षमता वृद्धि को साझा करने की दिशा में मजबूत कदम इस क्षेत्र में प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता को भी रेखांकित किया।

इंडिया फाउंडेशन और संयुक्त अरब अमीरात की सरकार ने संयुक्त रूप से सम्मेलन का आयोजन किया है, जिसमें 30 देशों के 200 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले कुछ हाई-प्रोफाइल नाम हैं।

शनिवार को शुरू हुए दो-दिवसीय सम्मेलन का विषय 'हिंद महासागर: पारिस्थितिकी, अर्थव्यवस्था, महामारी' है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना