लाइव न्यूज़ :

नेपाल में बस दुर्घटनाः नदी में गिरने से 32 लोगों की मौत, कई घायल, बचाव तेज

By भाषा | Updated: October 12, 2021 20:48 IST

बस में सवार यात्रियों में से ज्यादातर लोग दुर्गा पूजा के अवसर पर विभिन्न जगहों से अपने घर लौट रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देदुर्घटना छायानाथ रारा नगर निगम क्षेत्र में हुई। मुगु काठमांडू से 650 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित रारा झील के लिए प्रसिद्ध है। 

काठमांडूः नेपाल के मुगु जिले के गमगाधी जा रही एक यात्री बस मंगलवार को सड़क से फिसल कर 300 मीटर नीचे नदी में जा गिरी। दुर्घटना में कम से कम 32 लोगों की मौत हुई है और कई अन्य लोग घायल हुए हैं।

‘माई रिपब्लिका’ वेबसाइट की खबर के अनुसार, नेपालगंज से गमगाधी की ओर आ रही बस पिना झयारी नदी में गिर गयी। दुर्घटना छायानाथ रारा नगर निगम क्षेत्र में हुई। खबर के अनुसार, ‘‘ताजा सूचना के अनुसार दुर्घटना में 32 लोगों की मौत हुई है। घायलों की संख्या भी बढ़ रही है।’’ बस में सवार यात्रियों में से ज्यादातर लोग दुर्गा पूजा के अवसर पर विभिन्न जगहों से अपने घर लौट रहे थे।

सुरखेत से नेपाली सेना का हेलीकॉप्टर राहत कार्य के लिए रवाना कर दिया गया है। नेपालगंज हवाई अड्डे के सुरक्षा गार्ड संतोष शाह ने बताया कि गंभीर रूप से घायल 10 लोगों को, जिनके सिर में चोट आयी है, उन्हें कोल्हापुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है जबकि पांच अन्य को नेपालगंज के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।’’ मुगु काठमांडू से 650 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित रारा झील के लिए प्रसिद्ध है।

टॅग्स :नेपालसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?