Nepal Bus Accident: त्रिशुली नदी में यात्री बस गिरने से 18 लोगों की मौत, बचाव अभियान, 24 घायल, देखिए फोटो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 23, 2026 09:39 IST2026-02-23T09:34:58+5:302026-02-23T09:39:02+5:30

नेपाल में बड़ा हादसा हो गया काठमांडू से बस हाईवे से निकल रही थी कि अचानक त्रिशूली नदी में गिर गई जिसके कारण 6 महिलाओं सहित 18 लोगों की ही मौत हो गई जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं।

Nepal Bus Accident 18 Dead As Passenger Bus Plunges Into Trishuli River In Dhading; Rescue Ops Ongoing 24 passengers  injured see pics video | Nepal Bus Accident: त्रिशुली नदी में यात्री बस गिरने से 18 लोगों की मौत, बचाव अभियान, 24 घायल, देखिए फोटो

photo-lokmat

Highlightsबस गिरने के बाद पूरी तरह से क्षतिग्रस्त दिखाई दे रही है।बेनीघाट रोरंग ग्रामीण नगरपालिका-5 के पास नदी में गिर गई।दुर्घटना में 24 से अधिक यात्री घायल हो गए और बचाव अभियान अभी भी जारी है।

काठमांडू: नेपाल के धाडिंग जिले में गजुरी के पास रविवार देर रात एक यात्री बस के त्रिशूली नदी में गिर जाने से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सोमवार तड़के नेपाल के धाडिंग में एक यात्री बस त्रिशुली नदी में गिर गई, जिससे कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, इस दुर्घटना में 24 से अधिक यात्री घायल हो गए और बचाव अभियान अभी भी जारी है। यह हादसा लगभग 1:30 बजे हुआ जब बस पृथ्वी राजमार्ग से फिसलकर भैंसिगौड़ा के बेनीघाट रोरंग ग्रामीण नगरपालिका-5 के पास नदी में गिर गई। बस गिरने के बाद पूरी तरह से क्षतिग्रस्त दिखाई दे रही है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार सोमवार सुबह तक 17 पीड़ितों के शव बरामद किए जा चुके थे। सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के प्रवक्ता बिष्णु प्रसाद भट्टा ने शवों की बरामदगी की पुष्टि करते हुए कहा कि शेष पीड़ितों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। घटनास्थल से 24 घायल यात्रियों को बचाया गया और उन्हें इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। मृतकों और घायलों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। अधिकारियों ने अभी तक दुर्घटना के सटीक कारण का पता नहीं लगाया है।

Web Title: Nepal Bus Accident 18 Dead As Passenger Bus Plunges Into Trishuli River In Dhading; Rescue Ops Ongoing 24 passengers  injured see pics video

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे