लाइव न्यूज़ :

नेपाल सेना प्रमुख रक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत की यात्रा पर

By भाषा | Updated: November 9, 2021 14:32 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, नौ नवंबर नेपाल के सेना प्रमुख जनरल प्रभु राम शर्मा ने मंगलवार को भारत की चार दिवसीय यात्रा शुरू की, जिसका उद्देश्य दोनों पड़ोसी देशों के साथ रक्षा संबंधों को मजबूत करना है।

नेपाल की सेना ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भारत के सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के निमंत्रण पर नयी दिल्ली की यात्रा के दौरान जनरल शर्मा को ‘जनरल ऑफ इंडियन आर्मी’ की मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा।

इसमें कहा गया है, ‘‘ भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सेना प्रमुख जनरल शर्मा को 10 नवंबर 2021 को अलंकरण समारोह के बीच भारतीय सेना के जनरल की उपाधि प्रदान करेंगे।’’

विज्ञप्ति के अनुसार, जनरल शर्मा भारतीय सेना के प्रमुख जनरल नरवणे के आधिकारिक निमंत्रण पर यह यात्रा कर रहे हैं। ‘नेपाल आर्मी वाइव्ज एसोसिएशन’ की अध्यक्ष और सेना प्रमुख की पत्नी सुनीता शर्मा भी उनके साथ भारत आ रही हैं।

इसमें बताया गया है कि भारत की यात्रा के दौरान जनरल शर्मा रक्षा सचिव अजय कुमार, प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत, सेना प्रमुख नरवणे और एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी के साथ बैठक करेंगे। वह 12 नवंबर को नेपाल लौटेंगे।

जनरल शर्मा की भारत यात्रा की घोषणा करते हुए नेपाल सरकार के प्रवक्ता ज्ञानेंद्र बहादुर कर्की ने पिछले महीने कहा था कि सेना प्रमुख द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मजबूत करने के लिए भारत के अपने समकक्ष जनरल नरवणे और अन्य सेना प्रमुखों से मुलाकात करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना