लाइव न्यूज़ :

भारत को कूटनीतिक झटका, नेपाल के सेना प्रमुख ने चीन के रक्षा मंत्री से मुलाकात की

By भाषा | Updated: June 20, 2019 23:26 IST

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी है कि मुलाकात के दौरान, फेंगघे ने कहा कि हाल के वर्षों में दोनों देशों के नेताओं के मार्गदर्शन में चीन-नेपाल व्यापक सहयोगात्मक साझेदारी, निरंतर स्थायी मित्रता के साथ लगातार आगे बढ़ी है।

Open in App
ठळक मुद्देथापा एक हफ्ते की चीन यात्रा पर हैं। वह चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएफए) के निमंत्रण पर 16 जून को बीजिंग पहुंचे थे। बीजिंग ने हाल के सालों में चारों ओर से जमीन से घिरे हिमालय राष्ट्र में भारी निवेश किया है ।

नेपाल के सेना प्रमुख जनरल पूर्ण चंद्र थापा ने बृहस्पतिवार को चीन के रक्षा मंत्री वेई फेंगघे से मुलाकात की और दोनों पड़ोसी देशों के बीच सैन्य रिश्तों को बेहतर बनाने की योजनाओं पर चर्चा की। थापा एक हफ्ते की चीन यात्रा पर हैं। वह चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (पीएफए) के निमंत्रण पर 16 जून को बीजिंग पहुंचे थे।

चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने खबर दी है कि मुलाकात के दौरान, फेंगघे ने कहा कि हाल के वर्षों में दोनों देशों के नेताओं के मार्गदर्शन में चीन-नेपाल व्यापक सहयोगात्मक साझेदारी, निरंतर स्थायी मित्रता के साथ लगातार आगे बढ़ी है। तिब्बत और ताइवन का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि चीन नेपाल द्वारा ‘एक चीन’ नीति का कड़ाई से अनुसरण करने के लिए उसकी प्रशंसा करता है।

बीजिंग ने हाल के सालों में चारों ओर से जमीन से घिरे हिमालय राष्ट्र में भारी निवेश किया है । तेजी से बुनियादी ढांचा खड़ा कर रहा है जिसमें रेल और सड़क संपर्क शामिल है। नेपाल ने भारतीय बंदरगाहों पर निर्भरता को कम करने के लिए अपने विदेश व्यापार के लिए चीनी बंदरगाहों के इस्तेमाल के वास्ते चीन के साथ ट्रांजिट संधि की है।

फेंगघे ने कहा कि चीनी सेना द्विपक्षीय सैन्य संबंधों की विकास गति को बनाए रखने के लिए नेपाली पक्ष के साथ काम करने, सैन्य सहयोग के दीर्घकालिक नियोजन तथा दोनों देशों की सेनाओं के बीच रिश्तों को लगातार मजबूत करने, गहरा करने और बेहतर बनाने की इच्छा रखती है।

थापा ने चीन द्वारा लंबे समय दी जा रही मदद की सराहना करते हुए कहा कि नेपाली सेना विभिन्न क्षेत्रों में चीन के साथ सहयोग को बढ़ाना चाहती है और नेपाल चीन की दोस्ती में योगदान देना चाहती है। बुधवार को थापा ने चीन के केंद्रीय सैन्य आयोग के सदस्य ली जुओशेंग से पीएलए मुख्यालय में मुलाकात की थी। 

टॅग्स :नेपालचीननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?