लाइव न्यूज़ :

नेपाल ने भारत बायोटेक के कोविड-19 रोधी टीके कोवैक्सीन के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: March 20, 2021 16:35 IST

Open in App

काठमांडू, 20 मार्च नेपाल के राष्ट्रीय औषधि नियामक ने भारत बायोटेक के कोविड-19 रोधी टीके कोवैक्सीन के आपात इस्तेमाल को शनिवार को मंजूरी दे दी, जिसके साथ ही वह भारत में बने इस टीके को मंजूरी देने वाला तीसरा देश बन गया है।

'काठमांडू पोस्ट' की खबर के अनुसार औषधि प्रशासन विभाग की औषधि सलाहकार समिति की एक बैठक में कोवैक्सीन के आपात इस्तेमाल को सशर्त मंजूरी देने का फैसला किया गया।

भारत में तीसरे चरण के नैदानिक परीक्षण में कोवैक्सीन को 81 प्रतिशत तक प्रभावकारी माना गया था। भारत में जनवरी में इसके इस्तेमाल को मंजूरी दे दी गई थी। इस महीने की शुरुआत में जिम्बाब्वे ने इसे मंजूरी दे दी थी।

भारत बायोटेक ने नेपाल में कोवैक्सीन के आपात इस्तेमाल की मंजूरी लेने के लिये 13 जनवरी को आवदेन किया था। विभाग ने 15 जनवरी को ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के टीके के आपात इस्तेमाल को मंजूरी दी थी।

नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक कुल 275,750 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, 3,016 रोगियों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना