लाइव न्यूज़ :

नेपाल ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के दौरान इंटरनेट, दूरसंचार सेवाओं को अनुमति दी

By भाषा | Updated: April 1, 2021 18:25 IST

Open in App

काठमांडू, एक अप्रैल भारत और अफगानिस्तान के बाद नेपाल दक्षिण एशिया का तीसरा देश है जिसने नेपाल के हवाई क्षेत्र में यात्रियों को इंटरनेट और दूरसंचार सेवाएं मुहैया कराने के लिए अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस को अनुमति दी है।

दूरसंचार प्राधिकरण बोर्ड के निदेशकों की 22 मार्च को हुई बैठक के बाद स्वायत्तशासी दूरसंचार नियामक निकाय नेपाल टेलीकम्युनिकेशंस अथॉरिटी (एनटीए) ने नेपाल के नागर विमानन प्राधिकरण के साथ मिलकर यह निर्णय किया।

निर्णय के मुताबिक यात्रियों को सेवाएं मुहैया कराने की इच्छुक कंपनी सतह से 10 हजार फुट से अधिक की ऊंचाई पर फ्रीक्वेंसी का इस्तेमाल कर सकती हैं।

एनटीए के प्रवक्ता संतोष पौडेल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन से अनुमति हासिल करने वाले एयरलाइन को नेपाल के हवाई क्षेत्र में दस हजार फुट से अधिक की ऊंचाई पर इंटरनेट एवं दूरसंचार सेवाएं हासिल करने की अनुमति दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि दस हजार फुट से कम ऊंचाई पर इंटरनेट सेवा के इस्तेमाल की मंजूरी देने से देश भर में जमीन पर इंटरनेट सेवाएं बाधित हो जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब