लाइव न्यूज़ :

नेपाल में शीतलहर से 9 की मौत, यूपी में आंकड़ा 70 पार

By IANS | Updated: January 7, 2018 12:09 IST

मौसम विभाग के मुताब‌िक अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा, शीत लहरें चलती रहेंगी।

Open in App

नेपाल के तराई क्षेत्र में शीतलहर के प्रकोप के कारण कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है। प्रशासन ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, कड़ाके की ठंड के कारण सतपड़ी जिले में छह और रौताहट जिले में तीन लोगों की मौत हो गई।

शीतलहर के कारण आम जनजीवन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ठंड के कारण नियमित गतिविधियों में व्यवधान पैदा हुआ है और शैक्षणिक संस्थानों को भी बंद कर दिया गया है।

यूपी में ठंड से 70 लोगों की मौत

नेपाल से सटे उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रैनबसेरों की कमी और ठंड से बचाव के उपायों की कमी के चलते पूरे प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 70 बेसहारा लोगों की मौत हो गई। हालांकि, इसे लेकर कोई भी अधिकारी खुलकर बोलने को तैयार नही है। पिछले 24 घंटों में ठंड की वजह से पूर्वांचल में 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि बरेली डिविजन में तीन इलाहाबाद डिविजन में 11 और बुंदेलखंड क्षेत्र में 28 लोगों की मौत हो गई। बाराबांकी के 40 वर्षीय राम किशोर रावत और 30 वर्षीय महेश की मौत ठंड की वजह से हो गई। फैजाबाद जिले के हरचंदपुर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। अम्बेडकर नगर में एक जबकि रायबरेली, बरेली और ऊंचाहार में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। ये आंकड़े शुक्रवार तक के हैं। शनिवार को यह संख्या और बढ़ी होगी। क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा अगले कुछ दिनों तक।

ठंस बचाने के लिए प्रशासन क्या कर रहा है

यूपी के एक सरकारी अधिकारी ने हालांकि यह दावा किया कि ठंड से बचाव के लिए हर जिले में पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं, लेकिन लोगों की ठंड की वजह से हो रही मौतों ने इन सारे दावों की पोल खोल दी है। लोगों द्वारा आरोप लगाने के बाद लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने नगर आयुक्त से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतें आ रही है कि सार्वजनिक जगहों पर अलाव नहीं जलाए जा रहे हैं। इसकी जल्द से जल्द व्यवस्था कराई जाएगी।

टॅग्स :इंडियाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल