लाइव न्यूज़ :

पड़ोसी देशों को अफगानिस्तान में समावेशी सरकार के गठन में सहयोग देना चाहिए: रईसी

By भाषा | Updated: August 27, 2021 16:37 IST

Open in App

तेहरान, 27 अगस्त (एपी) ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने कहा कि अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों को काबुल में समावेशी सरकार के गठन में सहयोग देना चाहिए। रईसी ने तेहरान आए पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के साथ बैठक के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा कि अन्य देशों को ''सभी नागरिकों और समूहों के समर्थन वाली एक समावेशी सरकार के गठन में सहायक की भूमिका निभानी चाहिए।'' रईसी की वेबसाइट पर उनके इस बयान को पोस्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि ईरान ने बीते चार दशक में लगभग 40 लाख अफगानों को अपने यहां शरण दी है और वह अफगानिस्तान की जनता का समर्थन करता है। क्षेत्र में पश्चिमी देशों की मौजूदगी इसकी ''सुरक्षा'' के अनुकूल नहीं है। अफगानिस्तान और इराक में अमेरिकी बलों की मौजूदगी को ईरान अपने लिए खतरे के रूप में देखता है। इसने अफगानिस्तान से अमेरिका की वापसी का स्वागत किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्वअफगानिस्तान के बगराम वायुसेना अड्डे पर हमला, टीटीए कमांडर कहरमान को पाकिस्तान ने मार गिराया

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल