लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में पड़ोसी ने काटा भारतीय मूल के परिवार का पेड़

By भाषा | Updated: June 25, 2021 17:10 IST

Open in App

अदिति खन्ना

लंदन 25 जून उत्तरी इंग्लैंड में भारतीय मूल के एक परिवार का फर का पेड़ उसके पड़ोसी ने आधा काट दिया लेकिन अब यह पेड़ स्थानीय लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।

पड़ोसियों की शिकायत थी कि पेड़ पर बैठने वाले पक्षी उनका आंगन गंदा कर देते थे ।

भरत मिस्त्री (56) ने बताया कि शेफील्ड के वाटरथोर्प में स्थित उनके पड़ोसी ने शिकायत की कि इस पेड़ की शाखाओं पर कबूतर घोसला बनाते हैं जिससे उनका आंगन गंदा हो जाता है।

उन्होंने बताया कि इस मसले का जब होई हल नहीं निकला तो पड़ोसी ने पेड़ काटने वाले को बुलाया ।

मिस्त्री ने बीबीसी को बताया, ‘‘आप कल्पना कर सकते हैं कि जब उन्होंने ऐसा किया तो हमें कितना गुस्सा आया होगा। फिर भी, जाहिर सी बात है कि कुछ दिन में हम शांत हो गये ।’’

उम्र के सात दशक पार कर चुके पड़ोसी ने पिछले मार्च में पहले पेड़ को काटने के लिये कहा ।

मिस्त्री के अनुसार, ‘‘16 फुट लंबे इस पेड़ की छंटाई करने अथवा पक्षियों को घोसला बनाने से रोकने के लिये इस पर जाल लगाने के बारे में कई बार चर्चा हुयी ।

उन्होंने इसके लिये पेड़ की कटाई करने वालों और मालियों से जानकारी ली, लेकिन 28 साल से उनके पड़ोस में रहने वाले पड़ोसी ने अपने आप पेड़ काटने वाले को बुला लिया ।

मिस्त्री की पत्नी ने कहा, ‘‘वास्तव में मैं इस बात से बहुत अधिक दुखी हूं कि ऐसा हो गया ।’’

हालांकि, मिस्त्री इस बात से सहमत हैं कि उनके पड़ोसी को अपनी संपत्ति में कुछ भी करने का अधिकार है लेकिन इतने सालों से एक साथ रहने के बावजूद ऐसा किये जाने (पेड़ को काटे जाने) से उन्हें दुख पहुंचा है ।

अब उन्हें इस बात का डर है कि आधा कट चुका यह पेड़ अगर फिर से हरा-भरा नहीं हुआ तो उनके पास इसे काटने के अलावा और कोई चारा नहीं रहेगा। उन्हें उम्मीद है कि पेड़ बढ़ेगा और वह इसकी संभाल कर छंटाई कर देंगे।

पड़ोसी ब्रायन पार्क्स ने कहा कि यह मुद्दा थोड़ा गरम है। उन्होंने कहा, ‘‘आपको उन दोनों के लिए खेद महसूस करना होगा। यह अजीब लग रहा है। लेकिन यह हो चुका है, आप इसे पूर्ववत नहीं कर सकते।’’

कटे पेड़ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की जा रही हैं जिसने स्थानीय लोगों का ध्यान आकर्षित हुआ है।

पेड़ को कटवाने वाले मिस्त्री के पड़ोसी ने अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात