लाइव न्यूज़ :

नेविगेशन ऐप ‘वेज़’ की सीईओ बनीं नेहा पारिख

By भाषा | Updated: July 6, 2021 13:12 IST

Open in App

ह्यूस्टन, छह जुलाई भारतीय-अमेरिकी नेहा पारिख को आईटी कंपनी गूगल की सहायक नेविगेशन कंपनी ‘वेज़’ की नई सीईओ बनाया गया है। पारिख यात्रा से जुड़ी वेबसाइट ‘हॉटवायर’ की पूर्व अध्यक्ष हैं।

पारिख (41) नोआम बारडिन की जगह लेंगी जिन्होंने बीते नवंबर में इस्तीफा दे दिया था। पारिख ऑनलाइन हॉस्पिटैलिटी ब्रांड एक्सपिडिया से भी जुड़ी रह चुकी हैं।

कंपनी के प्रवक्ता ने बताया, ‘‘नेहा वेज़ की अगुवाई करेंगी और उनका पूरा ध्यान हमारे जुनूनी समुदाय और सर्वश्रेष्ठ उत्पादों पर रहेगा।’’

वेज़ के 185 से अधिक देशों में मासिक 14 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ता हैं जो हर महीने 24 अरब मील से अधिक यात्रा करते हैं।

यह ऐप 56 भाषाओं में निर्देश देती है और इसमें 500 से ज्यादा लोग कार्यरत हैं। यह इजराइल की कंपनी है।

पारिख ने एक वक्तव्य में कहा, ‘‘मेरे करियर में ग्राहकों पर ध्यान सबसे महत्वपूर्ण है। ग्राहकों को सर्वप्रथम मानने वाली कंपनी के साथ जुड़कर मुझे प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है।’’

वेज़ की स्थापना 2008 में इजराइल में हुई थी। इसका 2013 में गूगल ने अधिग्रहण कर लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!